Tranding

साइबर थाना ने किया कमाल, 38लाख रुपया बैंक में कराया फ्रिज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय साइबर थाना की पुलिस ने साइबर ठगी के मामले को लेकर,साइबर ठगों के द्वारा किए गए ठगी का 38 लाख रुपया बैंकों में फ्रीज करवाए।बेतिया में साइबर थाना 9 जून को खुलने के बाद लोगों में जागृति पैदा हुई है, केवल दिसंबर महीने में साइबर ठगी का 7.84 लाख रुपय बैंकों में जमा कराया गया।

साइबर थाना के पुलिस ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिर्पोटिंग पोर्टल के माध्यम से माध्यम से 38 लाख रुपया बैंकों में फ्रिज कराया है।

साइबर ठगी की पीड़ित को उनका रूपया वापस करने के लिए विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पूरे जिले से पूरे जिले में साइबर ठगी करने वालों की पूरी जानकारी हासिल की जा रही है।साइबर थाने में लगभग 10 तरह की दर्ज प्राथमिकी में साइबर थाने के पुलिस कार्रवाई कर रही है।

साइबर थाना खुलने से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में दर्ज केस की अनुसंधान में साइबर थाना की पुलिसअग्रणीय भूमिका निभा रही है,अभी तक 300पीड़ितों को उनके बैंकों से ठगी किए हुए राशि को दिलाने में सक्षम हो सके।

साइबर ठगी से बचने के लिए पुलिस ने जबरदस्त मुहिम चला रखी है,लोगों को जागरूक करने का भी काम कर रही है,ताकि भोली भाली जनता को साइबर ठगी करने वालों के विभिन्न तरीकों से अवगत करा रही है,ताकि लोग सचेत हो जाएं,खास कर इंटरनेट,सोशल मीडिया, मोबाइल के जरिए,ऑनलाइन व्यापार के माध्यम से गलत प्रचार प्रसार करके लोगों का आधार नंबर,ओटीपी के माध्यम से उनके खाते से पैसे के निकासी कर ली जा रही है,या उनके खाते से विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन सामानों के खरीदारी भी हो जा रही है।

साइबर थाना के अध्यक्ष और सतीश चंद्र माधव ने संवाददाता को बताया कि जागरूकता के माध्यम से लोगों को सतर्क किया जा रहा है कि साइबर ठगी करने वाले अपराधियों से उनके कॉल, मिसकॉल,मैसेज,नोटिस,लालच पर ध्यान नहीं दें,साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर थाना में जाकरअपना रिपोर्ट लिखये,ताकि साइबर थाने की पुलिस आपका साइबर ठगी का शिकार होने पर,ठगी किए हुए रुपया को दिलवा सके। साइबर ठगी होने पर साइबर थाने के 1930 नंबर डायल करके शिकायत दर्ज कराएं।

Karunakar Ram Tripathi
131

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.