Tranding

भारत जोड़ो अभियान की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,इंडियन पब्लिक हाई स्कूल बेतिया के सभागार में एक बैठकआयोजित की गई, जिसकी, अध्यक्षता जाने-माने साहित्यकार, कवि,शिक्षक, गीतकार,सामाजिक चिंतक, डा.गोरख मस्ताना ने किया, इसका संचालन,आलमगीर हुसैन,संयोजक,भारत जोड़ो अभियान ने किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व वक्ता,शाहिद कमाल भी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को सहयोग करने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में चनपटिया,बेतिया, नौतन विधानसभा क्षेत्रों के सक्रिय नागरिक समाज के लोगों ने कड़ाके की ठंड के बावजूद भी बड़े ही गर्मजोशी के साथ हिस्सा लिया,साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में वर्तमान सरकार के कमियां, कार्यकलापों पर असंतोष प्रकट करते हुए 2024 के आम चुनाव में इसे सत्ताच्युत करने की अपनी मंशा जाहिर की।अभियान के कार्यक्रमों की आगामी गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए राज्य संयोजक,शाहिद कमाल ने कहा कि19-20 जनवरी 24 को पटना में चयनित लोकसभा क्षेत्रों के हर विधानसभा क्षेत्र से दो-दो प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण पटना में आयोजित होगा। जिसमें मतदाताओं को मतदान की बारिकियों,मतदान के महत्व,मतदाता सूची में नाम जोड़ने जैसे तमाम तरह की जानकारियां दी जाएंगी।इसके लिए प.चम्पारण लोकसभा क्षेत्र के तीन विधानसभा चुनाव क्षेत्र के इच्छुक युवाओं के नामों का चयन किया गया। साथ ही 03 जनवरी 24 से प्रारंभ होने वाले जन-गण-मन कार्यक्रम की सफलता की रणनीति पर भी विचार किया गया। बैठक में सामाजिक, राजनैतिक,सांस्कृतिक व साहित्यिक व्यक्तियों ने हिस्सा लिया,जिसमें प्रमुख रूप से वरीय महिला नेत्री,सुरैया शहाब सह -अध्यक्षा,जिला जेडीयू,महिला प्रकोष्ठ-सह -अध्यक्षा,अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन भारत, प.चम्पारण,डाक्टर अमानुलहक,वरीय पत्रकार सह-अध्यक्ष सर्वोदय मंडल, प. चम्पारण, मो.एजाज,जिला कांग्रेस कमेटी,कुद्दुस कुरैशी, वरीय माले नेता,मुराद अनवर, युवा रारद नेता,अनवरी खातुन,महिला नेत्री,प्रोफेसर जफर ईमाम,अधिवक्ता साजिद शम्स, मो.कलीमुल्लाह,कांग्रेस म.युनुस वगैरह लोगों ने बैठक में शिरकत की साथ ही अपने-अपने विचार रखे। बैठक की कार्यवाही पर संतोष व्यक्त करते हुएअध्यक्ष ने अपनी शुभकामनाएं प्रकट की साथ ही सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाला समय मजदूरों का है, इसी लगन और जुनून के साथ इसअहंकारी सत्ता के दलालों को ससमय मुंहतोड़ जवाब देते रहने की अब जरूरत है,साथ ही इस लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा सरकार को गद्दी से उखाड़ फेंकना है,तभी जाकर देश और देश का संविधान बच सकेगा,इसके साथ ही आम जनता को महंगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार, आपसी सद्भाव,सांप्रदायिक घटना,मस्जिद-मंदिर विवाद सहित अनेक प्रकार की समस्याएं दूर हो सकेगी।

Karunakar Ram Tripathi
133

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.