Tranding

नूतन वर्ष 2024 का जश्न हर्ष उल्लास के साथ हुआ संपन्न।

पिकनिक स्पॉटअपार भीड़ से हुआ गुलजार,खिलखिलती धूप बना सोने पर सुहागा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी पिकनिक स्पॉट परअपार भीड़ देखने को मिली,इसके साथ ही पिकनिक स्पॉट गुलजार रहा, इसमें खिलखिलाती धूप ने पिकनिक मनाने वालों की मौज मस्ती में बांछीं खिला दीं खूब मजा लेकर लोगों ने

प्रकृति के खिली धूप में पिकनिक मनाने वालों की मौज मस्ती में दुगनी खुशी ला दी।पिकनिक स्पॉट,होटल, ढाबा,मछली लोक,बगीचा रेस्टोरेंट, गहीरीमन,सरियामन, अमवामन झील,बाल्मीकि नगर टाइगर प्रोजेक्ट इत्यादि जगहों पर अपार भीड़ नजर आई,कई लोग अपने पूरे परिवार के साथ खाना पीना लेकर,कुछ लोग पिकनिक स्पॉट पर खाना बनाकर,पीने खाने का सामान,मांस,मछली कोल्ड ड्रिंक,चाय,कॉफी,बटर, हांडी मटन,कबाब,चिकन रोस्ट लाई,चूड़ा,भुजा,ताश के साथ अन्य पेय पदार्थ का मजा उड़ा रहे थे।परिवार के सारे लोग मिलकर खाना बनाने का काम कर रहे थे,इसमें नाच,डांस, गाना,ताश खेल रहे थे। छोटे-छोटे बच्चे फुटबॉल, हक्की,क्रिकेट,गेंद,लूडो, मोबाईल से गेम इत्यादि में व्यस्त थे।महिलाएं विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाने,चाय, कॉफी बनाने में भी व्यस्त नजर

आईं।महिलाएं भी अपना खाना बनाकर,खाकर,मौज मस्ती,गपसप,डांस,गाना बजाने,सुनने में भी व्यस्त नजर आई।कई पिकनिक स्पॉटों पर लोग मौज मस्ती,खाने पीने अन्य कामों में भी व्यस्त नजर आए।बहुत सारी पिकनिक करने वाले लोग अमवामन झील में बोटिंग करते नजर आए,इसके अलावा स्थानीय सागर पोखरा में भी वोटिंग का मजा छोटे-छोटे बच्चे, पुरुष,महिला,नौजवान युवक,युवतियां ने लिया।पिकनिक स्पॉट में लाल बाजार मेंअवस्थित चिल्ड्रन पार्क में भी छोटे-छोटे बच्चों,युवक, यूतियां,महिला,पुरुष ने भी लुत्फ उठाया,यहीं भी बहुत अपार भीड़ नजर आई,सारे लोग मौज मस्ती में व्यस्त नजर आए,वैसे देखा जाए तो पूरा दिन नववर्ष के रूप में बहुत ही सुखमय रहा,सारे लोग,नन्हे मुन्ने बच्चे,युवक,यूतियां,पुरुष, महिलाएं अपने-अपने अंदाज में मौज मस्ती किए।समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार कीअप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हो सकी है,इन सभी पिकनिक स्पॉटों पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस नौजवान बाल जमे हुए थे,साथ ही जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन के द्वारा गस्तीदल भी गस्ती कर हालात पर नजर रखे हुए थे।

Karunakar Ram Tripathi
139

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.