शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
नूतन वर्ष के अवसर पर पिकनिक पार्टी मनाने के लिए एक दोस्त ने अपने दोस्त को ही घर से बुलाकर उसकी हत्या चाकू से गोद कर की। संवाददाता को घटना के बारे में पता चला है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सेखौना मठ मुखियाजी टोला निवासी, राजेश पटेल,उम्र 35 वर्ष को दोस्तों ने मिलकर चाकू गोद कर बुरी तरह जख्मी कर दिया उसी हालत में वह अपना घर पहुंचा,परिजन उसके आनन फानन में इलाज हेतु जीएमसीएच बेतिया में भर्ती करवाया,मगर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मुफस्सिल थानाअध्यक्ष,राकेश कुमार भास्कर ने संवाददाता को बताया कि राजेश पटेल को उसके दोस्तों ने ही चाकू से गोद गोद कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।मृतक चालक का काम करता था। मृतक के परिजन के लिखितआवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी गई है।पुलिस मृतक का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।मृतक के पिता के खेदारूपटेल ने बताया कि नूतन वर्ष के सुबह 8:00 बजे किसी दोस्त का फोन आया था,फोन पर बात करने के बाद वह बाहर निकल यह कह कर बाहर निकल गया कि हम खाना खाकर बाहर से लौटेंगे।मृतक जब रात में घर वापस नहीं लौटा तब परिजनों में चिंता हुई,वह लोग उसके खोजबीन करने लगे,मगर सुबह दो युवक बाइक पर बैठाकर उसे घर छोड़ गए।मृतक ने कहा कि हमारे पेट में दर्द है,परिजन लोग उसको अस्पताल दिखाने ले गए, डॉक्टर ने कहा कि इसको पेट में छुड़ा लगने से स्थिति गंभीर है,इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.