Tranding

विधायक विनय बिहारी ने समाहरणालय में जमीन पर बैठकर किया प्रदर्शन,घेराओ अफसरशाही का लगाया आरोप।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

लोरिया के भाजपा विधायक, विनय बिहारी जिला मुख्यालय परिसर में कई महिला और पुरुषों के साथ जमीन पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया, साथ ही अफसरशाही का आरोप लगाया। विधायक अपने क्षेत्र के थानाअध्यक्ष, और सीओ से परेशान होकर डी एम से गुहार लगा रहे थे,यह बिहार के ऐसे विधायक हैं जिनके विरोध का अंदाज भी निराला है।जिला सभागार में दिशा की बैठक चल रही थी, तो वहीं दूसरी ओर सभागार के पास विधायक कई महिला पुरुष के साथ धरना पर बैठ गए थे,बैठक खत्म होने तक वह धरना पर ही बैठे रहे,इस दौरान विधायक ने कहा कि जोगापट्टी प्रखंड के निमोनिया टोला के 11 दलित बैठा परिवार को,बलुआ परेयागवा के 24 नट दलित परिवार को,

शनिचरी के 24अतिपिछड़ा दलित परिवार को जमीन, नौगांव के दलित और अति पिछड़े परिवार को बासीगत की जमीन देने की मांग कर रहे थे। विधायक ने जोगापट्टी को भ्रष्टाचार में लिप्त होनेऔर नवलपुर ओ पी थानेदार पर आरोप लगाया कि स्वतंत्रता सेनानी को मिली बासीगत जमीन को थानेदार अपने से

भूमाफियाओं के मेल में आकर दूसरे के कब्जे में दिलवाने की बात कही,वह बगही पुरैना में गलत बिजली बिलिंग,60 घरों के बिजली बाधित करने, जोगापट्टी थाने को दलालों से मुक्त करने,फतेहपुर और नवलपुर में सामुदायिक शौचालय को चालू करने की भी मांग कर रहे थे।

दिशा की बैठक समाप्ति के बाद स्थानीय सांसद सह अध्यक्ष दिशा समिति,डॉ संजय जायसवाल समेत अन्य विधायकों ने भी विधायक को मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह जिलाधिकारी से आश्वासन की बात कर रहे थे, इसी बीच विधायक,विनय बिहारी के मांगों को समर्थन करते हुए विधायक रश्मि वर्मा और भाजपा के जिलाअध्यक्ष, रूपक कुमार श्रीवास्तव भी धरने पर बैठ गए।

Karunakar Ram Tripathi
115

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.