Tranding

नववर्ष मिलन समारोह में राजद ने गरीबों के बीच बांटे कंबल।

डॉ शशि कांत सुमन

मुंगेर, बिहार।

जमालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फुलका गांव में नववर्ष मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जमालपुर राजद नगर अध्यक्ष सुनील कुमार उर्फ बमबम यादव ने किया। कार्यक्रम के सह-संचालक के रूप में भारतीय दूरसंचार लिमिटेड के पूर्व अनुमंडल सहायक अभियंता सह जमालपुर राजद नगर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष अशोक यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए राजद नेता अशोक कुमार यादव की ओर से गरीबों एवं वंचितों के बीच कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुंगेर के पूर्व सांसद विजय कुमार विजय, जमालपुर विधायक डॉक्टर अजय कुमार सिंह, बिहार प्रदेश कांग्रेस सदस्य सह जगजीवन राम श्रमिक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवराज सुमन तथा स्टेट कबड्डी कोच कन्हैया तांती के आलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद धरहरा राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबालक यादव, धरहरा से जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि हिमांशु यादव, जमालपुर विधानसभा से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी संजय सिंह यादव, राजद जिलाध्यक्ष त्रिलोकी नारायण शर्मा, जिला प्रधान महासचिव संतोष यादव, जिला राजद कोषाध्यक्ष नागेश्वर यादव, , नगर उपाध्यक्ष अरूण यादव, कांग्रेस नगर अध्यक्ष साईं शंकर, वरिष्ठ राजद नेता रवींद्र यादवेंदु, रवींद्र कुमार रवि, प्रदेश महासचिव प्रमोद यादव, पंकज यादव, राजद राज्य परिषद सदस्य कृष्णा प्रसाद सिंह उर्फ गोरेलाल सिंह, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नवीन यादव, जिला उपाध्यक्ष आकाशदीप यादव, वरिष्ठ राजद नेता फुलका नरेश विनय यादव, एसके घोष, रामचरित्र यादव दयानंद यादव, दीपक सिन्हा, जमालपुर नगर सचिव संजय सिंह, नवीन पाल, विजय तांती, बरकत कुरैशी, अमित मंडल, अरूण यादव, फूटूस कुमार, मयंक राज, करण राऊत, सनोज मंडल, रामवरण तांती, आजाद कुमार, कन्हैया यादव सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के माध्यम से भी जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र, सारोबाग पंचायत, अमारी पंचायत तथा आसपास के क्षेत्रों से आए सैंकड़ों गरीब लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए।

Karunakar Ram Tripathi
155

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.