शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा जीएमसी बेतिया में मॉड्यूलर किचन दीदी का रसोई का वर्चुअल उद्घाटन किया गया, नव वर्ष के पहले दिन ही इस दीदी की रसोई का उद्घाटन बड़े जोर शोर से किया गया। अस्पताल अधीक्षक को डॉक्टर सुधा भारती ने संवाददाता को बताया कि दीदी की रसोई योजना के तहत जीएमसीएच बेतिया में मॉड्यूलर किचन का शुभारंभ किया गया,इसको जीविका दीदी संचालित कर रही हैं, पूरे अस्पताल परिसर में रोगियों को खाना पहुंचाने का काम ट्रॉली के माध्यम से किया जा रहा है। इस रसोई घर से रोगियों और उनके परिजनों को शुद्ध भोजन पैसा देकर मिल जाएगा। इस दीदी की रसोई में उच्च गुणवत्ता वाली खाना परोसा जाएगा रोगियों को मुफ्त में खाना मिलेगा।
इस दीदी की रसोई में 18 जीविका दीदीयां खाना बनाने का कम कर रही है। अस्पताल प्रबंधक,मोहम्मद शाहनवाज ने संवाददाता को बताया कि इस दीदी की रसोई में सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक खाना उपलब्ध रहेगा। इस दीदी की रसोई में 18 दीदीयों को हाजीपुर में खाना बनाने का प्रशिक्षण देकर यहां पद स्थापित किया गया है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.