हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
नव चेतन महिला समिति के माध्यम से नवचेतन महिला समिति की उपाध्यक्ष एवम जिला अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा कानपुर ग्रामीण अर्चना रावल द्वारा 6 जनवरी 2024 दिन शनिवार को जरूरतमंद लोगों में गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। जिला अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा कानपुर ग्रामीण अर्चना रावल का कहना था कि हम सभी की बुनियादी आवश्यकता रोटी कपड़ा और मकान होता है, इस कड़कती हुई ठंड में जब हम अपने घरों में सुरक्षित है वही कोहरे में कही किसी जरूरतमंद की सहायता करना बहुत ही पुण्य का कार्य है। हमारे इस प्रयास में कई परिवार हमारे साथ आए यह देखकर बहुत ही सुख की अनुभूति होती है कि आज भी हमारे आसपास जरूरतमंद की सहायता करने के लिए लोग पर बढ़-चढ़कर आगे आते हैं। इस ठंड में हमारी समिति के कई सदस्यों ने चाय सेवा का भी आयोजन किया। हमारी समाज से यही अपील है कि अपने आस-पास कोई भी जरूरतमंद देखें तो उसकी सहायता अवश्य करें।इस *कार्यक्रम के सहयोगी*नीतू गुप्ता ,ज्योति वर्मा, माला, ज्योति सिंह, वंदना,पवन हिन्दुस्तानी, दीपक, इत्यादि लोग मौजूद रहे!
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.