चौक बाजार,महराजगंज, उत्तर प्रदेश।
महराजगंज जनपद के चौक थानाक्षेत्र अंतर्गत परासखांड़ गांव निवासी धनंजय ने पुलिस अधीक्षक एवं मुख्यमंत्री से लिखित शिकायत करते हुए एसके मोटर्स के प्रोपराइटर बलवंत सिंह व उनके भाई परमजीत सिंह सहित प्रबन्धक संजीव श्रीवास्तव पर डीलरशिप बांटकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है ।
पीड़ित ने अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि एस के मोटर्स द्वारा मोटरसाइकिल उपभोक्ताओं को ब्याज पर भी दिया जाता है ।जिसमें ग्राहकों से पांच से दस हजार रुपए सुविधा शुल्क के नाम पर सर्वप्रथम ले लिया जाता है और उस धनराशि की कोई रसीद नहीं दी जाती है ।इसी तरह पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें सह एजेंसी लेते समय किसी और शर्त को बताया गया जबकि अब एसके मोटर्स द्वारा मानने से इनकार किया जा रहा है ।पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत पत्र में पीड़ित ने आरोपित एजेंसी पर टैक्स चोरी करने का भी आरोप लगाया है ।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.