शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
स्थानीय बैरिया थाना क्षेत्र के मठिया गांव में जमीनी विवाद में दबंगों ने दो छात्रों को लाठी, फट्टा,फरसा से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया, जिसका इलाज स्थानीय जीएमसीएच में चल रहा है।
दोनों घायल छात्र में एक मुन्ना कुमार,उम्र 15 वर्ष,शिवम पटेल,उम्र 13 वर्ष ने संवाददाता को बताया कि हम दोनों गांव के कोचिंग क्लास से पढ़कर घर वापस आ रहे थे तभी ताक लगाकर बैठे धर्मेंद्र पटेल,बलदेव पटेल,सोनू पटेल
पंडित पटेल के द्वारा जिनसे हमारे परिवार से जमीनी विवाद चलता है,उन्हीं लोगों ने अचनक हम दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.