Tranding

राष्ट्रीय जनतादल का कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के बड़ा रमना स्थित प्रेक्षा गृह में, राजद पार्टी का कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन काआयोजन बड़ी धूमधाम से हुआ,जिसमें हजारों की संख्या में पूरे चंपारण से राजद के विभिन्न स्तर के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता शामिल हुए,इसमें महिला कार्यकर्ताओं की भी संख्या सराहनीय रही।

इस कार्यकर्ता सम्मेलन में, चंपारण के पावन धरती पर आए हुए मुख्यअतिथि के रूप में,आलोक मेहता,मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार-सह-गन्ना उद्योग मंत्री,बिहार सरकार की गरिमायि उपस्थिति रही। इस कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में सभीअतिथियों का गर्मजोशी सेअभिनंदन किया गया।इस कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में मुख्यअतिथि के रूप में बोलते हुए बिहार सरकार के राजस्व भूमि सुधार सह गन्ना उद्योग मंत्री,आलोक मेहता ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी लोगों के सर के ऊपर लोकसभा एवं विधानसभा का चुनाव है, इसकी विधिवत बूथ स्तर पर तैयारी करनी है,साथ ही इंडिया गठबंधन के द्वारा जो भी प्रत्याशी को पर्टी का सिंबल मिलता है,साथ ही चुनाव लड़ने का आदेश होता है,उसमें तन मन धन,आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर,एकजुट होकर, शाम,दाम,दंड,भेद के साथ इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलानी है,यही हमारा एकमात्र लक्ष्य रहेगा।

इन्होंने जिले की विभिन्न समस्या,किसान,गन्ना उत्पादकों की समस्या,गन्ना मिलों की समस्या,राजस्व भूमि सुधार से संबंधित समस्या पर अपना विचार रखते हुए,सभी समस्याओं को दूर करने हेतु उपाय बताए,साथ ही यह भी कहा कि जिला के विभिन्न समस्याओं के निदान हेतु मुख्यमंत्री से इस पर चर्चा करने के साथ साथ इसका निदान हेतु रास्ता निकाला जाएगा। इन्होंने आगे कहा कि जब तक आप एक जुट नहीं रहेंगे,तब तक किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकेग।जिला के कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन मेंआए सभी नेतागण,मंत्री,पदाधिकारी, कार्यकर्ता को फूल माला,शॉल, गुलदस्ता,बुके देकर सम्मानित एवं स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पूरे शहर में राजद पार्टी कीओर से बड़े-बड़े बैनर, होर्डिंग,पोस्टर,कटआउट पर सभीअतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का फोटो लगा हुआ था,सभी स्तर के पदाधिकारीगणों के द्वारा अपना-अपना बैनर पोस्टर भी लगाया गया था। इसअवसर पर इस कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में,राजद के जिला अध्यक्ष,. साहेब हुसैन अंसारी, शंकर चौधरी,अमर यादव, इंद्रजीत यादव,प्रभु यादव, राजेश यादव,अब्दुल बराकात, नगर अध्यक्ष, अमजद खान, मुराद खान, सैयद शकील अहमद इत्यादिअनेक राजद के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Karunakar Ram Tripathi
145

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.