Tranding

जीडीएस सेवा संघ के कर्नाटका अध्यक्ष सद्दाम हुसैन अपने समर्थकों के साथ नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी में हुए शामिल।

बीपी सिंह बनाये गए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

जीडीएस सेवा संघ के कर्नाटका अध्यक्ष सद्दाम हुसैन अपने समर्थकों के साथ नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी में शामिल हो गये,सद्दाम हुसैन के करीबी सूत्रों की मानें तो बेलगाऊं लोकसभा से एनएलपी सद्दाम हुसैन को चुनाव मैदान में उतारेगी ये भी तय हो चुका है,सद्दाम के करीबी कह रहे हैं कि नेशनल लोकतान्त्रिक पार्टी को कर्नाटका प्रदेश में बड़े मुस्लिम चेहरे की तलाश है और सद्दाम हुसैन उनके लिए मुफीद विकल्प हैं क्युकि उन्हें हर जाति-धर्म-वर्ग से समर्थन मिलता रहा है ! वही बनारस के बी. पी. सिंह को पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी देते हुए ठाकुर वोटो को साधने की कोसिस की है,बी.पी. सिंह पार्टी के पुराने समर्थक और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (कार्येकारी) डॉ.सुहैल चौधरी चौधरी के राजनीतिक करीबी हैं,बी. पी. सिंह को झारखंड सहित उत्तर प्रदेश का प्रभावी नेता माना जाता है। नेशनल

लोकतांत्रिक पार्टी में शामिल होने वालों का पार्टी प्रमुख जमशेद चौधरी ने स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी के एजेंडे और नीतियों को बढ़ावा देने के लिए दिल से काम करने के नही कहा ! पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव रुबीना अख्तर इसे पार्टी की बड़ी उपलब्धि के तौर पर देख रही है, उन्होंने कहा की पार्टी का शीर्ष नेतृत्व वोट के लिए नही बल्कि सबसे पहले जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और केवल कल्याण, उत्थान और विकास आदि में विश्वास रखता है,प्रत्येक व्यक्ति को निःशुल्क अच्छी शिक्षा प्रदान करना,निःशुल्क बेहतर उपचार प्रदान की व्यवस्था करना तथा सभी योग्य व्यक्तियों को योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर प्रदान करना ही नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी की प्राथमिकता है !

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
185

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.