संयुक्त विपक्षी मोर्चा ने सुभाषिनी अली किया सम्मान।
हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
,संयुक्त विपक्षी मोर्चा के तत्वाधान में हरिहर नाथ शास्त्री भवन खलासी लाइन में बहुचर्चित बिलकिस बानो केस में हमारे ही कामरेड सुभाषनी अली पूर्व सांसद ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी जिसमें ऐतिहासिक फैसला आया कि 11 दोषियों को दोबारा जेल की सलाखों के पीछे जाने का आदेश सुनाया गया का. सुभाषनी अली ने निर्बल वर्ग की आवाज उठाई और सफलता प्राप्त हुई यह धारणा बनी की संघर्ष करने पर न्याय मिलेगा वक्ताओं ने कहा कि सुभाषनी ने कुछ ऐसी अलग जगाई बिलकिस बानो केस को लड़ा और सफलता प्राप्त की उन्होंने निर्धन व निर्बल के लिए आवाज उठाई और पीड़िता को न्याय दिलाया इस साहसिक कदम के लिए देश की न्याय प्रिय जनता उनकी सदा आभारी रहेगी सम्मान समारोह में सुभाषनी अली को अंग वस्त्र प्रतीक चिन्ह व मालाओं से लाकर सम्मानित किया गया! कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकदल , सी.पी.एम. आप पार्टी,फॉरवर्ड ब्लॉक, सी.पी .आई.सहित सभी विपक्षी राजनीतिक दलों के नेता मौजूद थे ! कामरेड सुभाषनी अली पूर्व सासंद ने मौजूद जनमानस को संबोधित करते हुए कहां की एकता में बल है अब हम सब निडर होकर आगामी लोकसभा चुनाव में भाग लेना होगा क्योंकि सांप्रदायिक व महिला विरोधी ताकतो को उखाड़ फेंकना है गुजरात सरकार ने ताकत का दुरुपयोग किया गुजरात सरकार को सजा में छूट देने का अधिकार नहीं था फिर उन्होंने दुशासिक कार्य किया और अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया कामरेड ने अपने आगे संबोधन में कहा कि भाजपा की महिला विरोधी नीतियों से पर्दा हट गया है यह न्याय की जीत है इसमें न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास और बढ़ा है यह फैसला ऐतिहासिक फैसला है सर्वोच्च न्यायालय ने सरकार को आईना दिखाने का काम किया है सरकार का यह नारा बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ का नारा झूठ साबित हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजक सुरेश गुप्ता ने की तथा संचालन अतहर नईम ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री अमिताभ बाजपेई ,मोहम्मद हसन रूमी, भूधर नारायण मिश्र, नौशाद अलम मंसूरी, मोहम्मद सुलेमान, छोटे भाई नरोना ,मोहम्मद इरफान, प्रदीप यादव, राजीव निगम ,अभिमन्यु गुप्ता ,मोहम्मद उस्मान, नीरज सिंह श्याम देव सिंह ,शाकिर अली उस्मानी ,अशोक केसरवानी ,आर.पी.कनौजिया, स्वतंत्र अग्रवाल ,कुतुबुद्दीन मंसूरी, दीपा यादव, सुधा सिंह ने कामरेड सुभाषनी अली को सम्मानित कियाl
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.