रिपोर्ट :विनोद विरोधी
गया, बिहार।
फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन जिला शाखा गया के बैनर तले विगत एक जनवरी 2024 से चले आ रहे अनिश्चित कालीन हड़ताल का आज 11वां दिन भी हड़ताल सफल रहा ।इस दौरान आज बिहार सरकार के समक्ष लंबित 8 सूत्री मांगों को लेकर आयुक्त मगध प्रमंडल गया एवं जिला पदाधिकारी के समक्ष निर्धारित कार्यक्रम धरना प्रदर्शन के नेतृत्व कर रहे एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह व सचिव डॉ विजय कुमार यादव सहित पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से आयुक्त मगध प्रमंडल गया एवं जिला पदाधिकारी गया को अपनी आठ सूत्री मांग को समर्पित करते हुए अपने अनुशंसा के साथ सरकार में भिजवाने का अनुरोध किया गया। इसके बाद गया स्थित गांधी मैदान गेट नंबर 8 के पास सरकार द्वारा निर्धारित धरना स्थल पर संपूर्ण जिला के हड़ताली विक्रेता गण उपस्थित रहे और ज्ञापन समर्पित करने के बाद सभी हड़ताली विक्रेताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तर पर सरकार से वार्ता जारी है ।ऐसी स्थिति में जब तक सरकार से सम्मानजनक लंबित मांगों पर विचार करते हुए समझौता नहीं होगा तब तक आगे भी हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि विभागीय मंत्री पटना से बाहर रहने के कारण विभागीय वार्ता एवं समझौता नहीं हो सका है ।पूर्ण रूप से मांगों को लागू करने के दायित्व विभाग के मंत्री सरकार की कैबिनेट के द्वारा ही कराया जा सकता है और इस कार्य के लिए बिहार प्रदेश के महामंत्री वरुण कुमार सिंह को अधिकृत किया गया है ।ऐसी स्थिति में मांग पूर्ति होने तक हड़ताल जारी रहेगा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.