हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण यूनिट की जिलाअधिवक्ता सभा की कार्यकारी की पदाधिकारी को सम्मानित पत्र वितरण कार्यक्रम जिला अध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुआ सपा ग्रामीण कार्यालय नवीन मार्केट में हुए कार्यक्रम में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि आज देश व प्रदेश की जनता के लिए बनाए गए संविधान से जनता को गुमराह करके गुलाम बनाने के लिए हर प्रयास मौजूदा सरकार द्वारा किया जा रहा है जिससे बचने व बचाने के लिए अधिवक्ता समाज को निडर होकर सामने आना होगा! आगे कहा कि सभी जिम्मेदार पदाधिकारी को अपनी तहसील व ब्लॉक स्तर पर सपा के साथ जुड़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ताकत को बढ़ाने का कार्य करें! कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट रणवीर सिंह रामनाथ यादव चंद्रप्रकाश उपाध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा महामंत्री,डॉ प्रभा यादव प्रवक्ता नीलम यादव कोषाध्यक्ष जिला सचिव अंकित यादव भीम सिंह अंगद दुबे मनमोहन सिंह राकेश सिंह पवन कुमार सुमित कुशवाहा इत्यादि लोग मौजूद रहे!
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.