लोकसभा चुनाव में सपा महिला सभा विपक्ष की ईट से ईट बजाने का करेगी काम: सुलेखा यादव
हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
समाजवादी पार्टी महिला सभा की बैठक मार्केट स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में महिला सभा अध्यक्ष सुलेखा यादव के नेतृत्व में संपन्न हुईl कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष पूजा यादव ने कियाl सभा को संबोधित करती हुई नगर महिला अध्यक्ष सुलेखा यादव ने कहा कि धर्म की राजनीति भाजपा सरकार कर रही है आगामी 2024 के चुनाव नजदीक आ चुके हैं घर-घर जाकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यों को जन जन तक पहुंच कर समाजवादी पार्टी का झंडा फहराना है आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा महिला सभा विपक्ष की ईट से ईट बजाने का करेगी काम समाजवादी पार्टी सरकार ने कन्यादान, कन्या धन लैपटॉप वितरण बेरोजगारी भत्ता, पूरे प्रदेश में विकास को जनता ने देखा लेकिन भोली भाली जनता को धर्म के नाम पर भाजपा ने अपना वोट बैंक बना लिया इसका परिणाम आपके सामने हैl भोली भाली जनता के लिए विकास के कार्य न करके केवल बहकने का काम कर रहे हैं! जनता सब जान चुकी है आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से समाजवादी पार्टी के सांसद जीत हासिल करेंगे! बैठक के दौरान महिला नगर अध्यक्ष सुरेखा यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूजा यादव, सिंपल सिंह, बंदना दिवाकर, बंदना यादव,रतना सिंह, दीप्ति,सानू यादव, लक्ष्मी पासवान,सपना गौतम,पुष्पा कुशवाहा, मालती देवी, रेशमा,बंदना तैलंग, इत्यादि लोग मौजूद रहे!
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.