Tranding

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने किया खटिया बिछाओ - भ्रष्टाचार मिटाओ आन्दोलन।

तहसील के लेखपालों कि मनमानी से नहीं मिल पा रहा था सरकारी योजनाओं का लाभ।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने आज तहसील सदर में लेखपालों कि मनमानी के विरोध में खाट बिछाओ - भ्रष्टाचार मिटाओ आन्दोलन के चलते संयुक्त पुलिस आयुक्त एलर्ट हो गये, रात से ही टेलिफोन पर वार्ता का क्रम जारी रहा, पर वार्ता में हल न निकलने पर सुबह 10 बजे सयुक्त पुलिस आयुक्त के आवास पर पुन:वार्ता के लिये समय निर्धारित हुआ| राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार की संयुक्त पुलिस आयुक्त के आवास पर वार्ता क्रम शुरू हुआ | वार्ता में लेखपालों की मनमानी पर रोक लगाने व आवेदन पत्रों पर फर्जी रिपोर्ट लगाने वाले लेखपालों पर कार्यवाही करने, तहसील मे लम्बित आवेदन पत्रों की जांच रिपोर्ट तत्काल समाज कल्याण विभाग व महिला कल्याण विभाग भिजवाने का निर्णय हुआ| उसके बाद एस०डी०एम० सदर ने सभी मामलों जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही का आदेश दिया है|राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि लेखपाल घर बैठे आय प्रमाण पत्र, पेंशन आवेदन, आसरा आवास के आवेदन पत्रों पर फर्जी रिपोर्ट लगाकर अपात्र कर रहे हैं, जिसके कारण पात्र दिव्यांगजन, बृद्ध, विधवा को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है | आय प्रमाण पत्र कि स्थिति ये है कि दिव्यांग महिला आय प्रमाण पत्र 7000 रूपया मासिक का और उसके पति का आय प्रमाण पत्र 5000 रूपया का बना दिया गया है | इसी प्रकार एक दिव्यांग का आय प्रमाण पत्र 8000 रूपया का बना दिया गया और एक माह बाद दुबारा आवेदन करने पर उसका आय प्रमाण पत्र 5000 रूपया का बनाया गया , इसी प्रकार दिव्यांगजनो, बृद्ध, विधवा महिलाओ का आय प्रमाण पत्र उनकी आमदनी से अधिक का बना दिया जाता है! आन्दोलन में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता अल्पना कुमारी, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार, अरविन्द सिंह, कुसुम अग्निहोत्री, कमलेश कुमार सिंह, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, गौरव कुमार, सत्य प्रकाश शुक्ला, अर्जुन कुमार आदि शामिल थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
172

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.