Tranding

पीड़ीए से जुडिए आने वाला समय में सरकार भी हमारी होगी और भविष्य भी हमारा होगा - हाजी फजल महमूद

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

समाजवादी पार्टी किदवई नगर विधानसभा व गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आज दामोदर नगर नौबस्ता एवं फजलगंज थाने के सामने वाले हाता में पीड़ीए की पंचायत बैठक सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसका संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया! गोविंद नगर में सलाम इदरीसी पूर्व पार्षद प्रत्याशी संजय सोनकर के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया!पीड़ीए की पंचायत बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में कहा कि आप लोग पीडीए से जनता को ज्यादा से ज्यादा जोड़िए आने वाले समय में सरकार भी हमारी होगी और भविष्य भी हमारा होगा आप लोग अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर क्षेत्र के चौराहा पर चाय पान की दुकानों पर पीडीए की चर्चा करें तथा पीडीए से जोड़ने से हम सबको क्या लाभ होगा यह बताइए पीडीए सपा की अनूठी मुहिम है अब से पहले यह काम दलों के स्तर पर हुआ था लेकिन अब यह लोगों के बीच हो रहा है ! नगर अध्यक्ष फजल महमूद वीर सेन यादव उपाध्यक्ष मिंटू यादव, आनंद शुक्ला, महेंद्र सिंह बड़े ठाकुर, दीपा यादव, दीपिका मिश्रा, सुलेखा यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला सभा पूजा यादव, रमेश यादव, प्रभात आर्य, प्रदीप तिवारी पप्पू मिर्जा, लोग मौजूद रहे!

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
174

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.