Tranding

दिव्यांगजनो ने पंचायत में भरी हुंकार।

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने कसी कमर।

आरक्षण बहाली के लिए होगा आर या पार।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में पंचायत करके आसरा आवास योजना में दिव्यांगजन का आरक्षण कोटा खत्म करने के विरोध में आन्दोलन को सफल बनाने के लिए | पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी | महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता अल्पना कुमारी जिलाधिकारी मेन गेट पर मोर्चा सम्भालेंगी, वहीं प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी कचहरी मेन गेट पर मोर्चा सम्भॎलेंगे, तहसील सदर गेट से जिला अध्यक्ष राहुल कुमार व मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार को जिलाधिकारी कार्यालय गेट पर कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंचेंगे, अरविन्द सिंह, कमलेश कुमार सिंह रजिस्ट्री आफिस कार्यालय की तरफ से कार्यकर्ताओं के साथ प्रवेश करेंगे| राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने पंचायत को सम्बोधित करते हुये कहा कि जिला प्रशासन दिव्यांगजनों के सब्र की परिक्षा ले रहा है | हम दिव्यांगजनों के अधिकारों को खत्म होते नहीं देख सकते | जरूरत पडी तो दिव्यांगजन के अधिकारों के लिए जेल भी जाने को तैयार है | प्रशासनिक संवेदनहीनता की इंतेहा हो गयी है | कल आर पार का संघर्ष होगा |आज की पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अल्पना कुमारी, मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार, अरविन्द सिंह, कमलेश कुमार सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किया |

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
152

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.