Tranding

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने अमरजीत सिंह जनसेवक को दी श्रद्धांजलि।

दिव्यांगजनों के अधिकारों के लिए जीवन भर किया था संघर्ष।

दिव्यांगजनो के प्रेरणा श्रोत्र थे जनसेवक जी।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने अमरजीत सिंह जनसेवक को श्रद्धांजलि देने के लिए शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में शोक सभा का आयोजन किया | शोक सभा में ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गयी|

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने अमरजीत सिंह जनसेवक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने दिव्यांगजनों का गौरव बढ़ाया, विधायक रहते हुए उन्होंने दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की स्थापना में सकारात्मक भूमिका निभाई , दिव्यांगजनों के प्रेरणा श्रोत व मार्गदर्शक रहे | गरीबों, मजबूरों की मदद के लिए सदैव आगे रहे| पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक के निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है| समाज के लिये किया गया उनका योगदान कभी भूलाया नहीं जा सकता है| वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि हमने दिव्यांगजनो का मसीहा खो दिया है| 

 आज श्रद्धांजलि देने वालो में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अल्पना कुमारी, मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार, अरविन्द सिंह, गुड्डी दीक्षित, गौरव कुमार, वैभव दीक्षित आदि शामिल थे |

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
146

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.