Tranding

दिव्यांगजनो को राजनैतिक भागीदारी के लिये राहुल गांधी को घेरेगी राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी।

कांग्रेस ने अपनी पार्टी मे बना रखा है नि:शक्तजन प्रकोष्ठ।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने दिव्यांगजनो को राजनैतिक भागीदारी के लिये राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को पत्र लिखा है | राहुल गांधी के कानपुर नगर आगमन पर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने उनको ज्ञापन देकर कांग्रेस पार्टी में दिव्यांगजनो को राजनैतिक भागीदारी देने की मांग करेगी |राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि राजनैतिक दलों ने दिव्यांगजनों का वोट हासिल करने के लिये अपनी पार्टीयों में नि:शक्तजन व दिव्यांग प्रकोष्ठ बना रखा है| कांग्रेस पार्टी ने भी नि:शक्तजन प्रकोष्ठ अपनी पार्टी में बना रखा है| लेकिन दिव्यांगजनों को राजनैतिक भागीदारी नहीं देती हैं | ये दिव्यांगजनों के साथ अन्याय है | राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदॎरी सभी राजनैतिक दलों से मांग रही है | अगर सभी राजनैतिक दल दिव्यांगजनो को अपनी पार्टीयों में राजनैतिक भागीदारी के तहत लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा, विधान परिषद, नगर पंचायत, नगर निकाय आदि दिव्यांगजनों को टिकट नही देती हैं तो राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी सभी राष्ट्रीय पार्टीयों के केन्दीय कार्यालयों में प्रदर्शन करेगी |

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
165

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.