हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
समाजवादी पार्टी ने कानपुर से व्यापारियों के बीच लोकसभा चुनाव की तैयारी की शुरुआत आज से कर दी।सपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता अभिमन्यु गुप्ता ने कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र में कानपुर मंडल के सभी जिलों के व्यापारियों और पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया जिसमें सपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे।बैठक में व्यापारियों ने सपा और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जितवाने का संकल्प लिया।साथ ही कानपुर मंडल में आने वाली सभी लोकसभा सीटों में पिछले चुनाव की तुलना में हर बूथ में कम से कम 50 व्यापारियों का वोट पढ़वाने का लक्ष्य भी सपा व्यापार सभा ने तय किया।
संचालन और संयोजन प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने किया।बैठक में कानपुर नगर,कन्नौज,औरैया,फर्रुखाबाद,इटावा,कानपुर ग्रामीण,कानपुर देहात के व्यापार सभा से पदाधिकारी और सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा की कानपुर प्रदेश की व्यापारी राजनीति का केंद्र बिंदु है इसलिए कानपुर से ही व्यापारियों को लोकसभा चुनाव के लिए जुड़ने का आह्वाहन किया जा रहा है और कानपुर से ही इस मुहिम का शुभारंभ किया जा रहा।।जीएसटी, मंदी ,महंगाई से लेकर विभागीय उत्पीड़न के कारण व्यापारी आत्महत्या कर रहे हैं।केवल समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन ही व्यापारियों को उनकी समस्याओं और निराशा से मुक्ति दिलवा सकता है।संचालन कर रहे कार्यक्रम संयोजक अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की कानपुर दक्षिण में सपा और गठबंधन कमजोर है इसलिए किदवई नगर में कार्यक्रम का आयोजन कर दक्षिण को मजबूत संदेश देने का काम किया गया है।अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की कानपुर मंडल के सभी जिलों के व्यापारियों को एकजुट कर उनसे सपा और इंडिया गठबंधन को मजबूत करने का आह्वाहन किया गया है।अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की व्यापारी और पीडीए मिलकर सपा और इंडिया गठबंधन की सरकार बनवाएंगे।वर्तमान में व्यापारी बेहद परेशान हैं और अपने को उत्पीड़ित पा रहे हैं।जीएसटी,ऑनलाइन व्यापार,उत्पीड़न,अपराध और महंगाई ने व्यापारियों की कमर तोड़ रखी है।प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल(वाराणसी),प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता अभिमन्यु गुप्ता,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सूद(झांसी),प्रदेश उपाध्यक्ष हरदीप सिंह राखड़ा, प्रदेश सचिव विनय कुमार,प्रदेश सचिव दीपू श्रीवास्तव,प्रदेश सचिव प्रदीप तिवारी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साकिफ़ कुरैशी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य काले खान और ऋषि अग्रवाल,कानपुर नगर अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल,कन्नौज अध्यक्ष प्रियतेश सिंह,इटावा अध्यक्ष राजीव चंदेल,फर्रुखाबाद अध्यक्ष रोमित सक्सेना,औरैया के अध्यक्ष विपिन गुप्ता,कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष रवि सिंह और सभी जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.