ज्ञापन नहीं लेने पर रोका रास्ता।
पुलिस ने दिव्यांगजन को उठा उठा कर फेंका।
कांग्रेस शासित प्रदेशों में दिव्यांगजनो का आरक्षण पूरा करने, राजनैतिक भागीदारी देने को लेकर कर लहे थे प्रदर्शन।
हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कानपुर आगमन पर घण्टाघर में प्रदर्शन किया और राहुल गांधी को ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया| असफल होने पर राहुल गांधी के काफिले का रास्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार व अरविन्द सिंह के नेत्रत्व में रोका गया| , पुलिस ने दिव्यांगजनो को उठा उठा कर फेंकना शुरू कर दिया | जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के दाएं कंधे पर मोच आ गयी है अरविन्द सिंह व अशोक कुमार को भी चोट आई है जिसके विरोध में दिव्यांगजन राहुल गांधी का पोस्टर फूंकने लगे, फूतला फूंकने का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और मारपीट करने लगे| पुलिस के हस्ताक्षेप के बाद कांग्रेसी भागे|
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी व जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने पुलिस के व्यवहार व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा की गयी मार पीट कि निन्दा कि है और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दोषी कार्यकर्ताओं की पहचान कर कठोर कार्यवाही करने की मांग करने का निर्णय लिया है|राजनीति दलों ने केवल दिव्यांगजनों का वोट लेने के लिए अपने यहां प्रकोष्ठ बनाया है | राजनैतिक दल दिव्यांगजन का वोट बांटने का काम कर रहे है | राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी दिव्यांगजन का वोट नहीं बंटने देगी | राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी सभी राजनैतिक पार्टीयों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को दिव्यांगजनों को राजनैतिक भागीदारी के लिए पत्र लिख चुकी है |अगला प्रदर्शन भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर होगा |आज प्रदर्शन करने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अल्पना कुमारी, मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार, अरविन्द सिंह, गुड्डी दीक्षित, कमलेश कुमार सिंह, अर्जुन कुमार, जितेन्द्र गुप्ता, मनोज त्यागी, उमाशंकर, राम आसरे पाण्डेय आदि शामिल थे |
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.