Tranding

देश के दिव्यांगजनों को एक मंच पर लाने के लिए चलेगी मुहिम।

दिव्यांग उत्पीडन के मामलों को लेकर 28 को पुलिस आयुक्त को सौंपा जायेगा ज्ञापन।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की बैठक शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में सम्पन्न हुई | बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनो को राजनैतिक भागीदारी दिलाये बगैर सामाजिक समानता सम्भव नहीं है | जब तक नौकरी, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा व सामाजिक सुरक्षा की सौ फीसदी गारन्टी के लिए सामाजिक समानता कानून नहीं बन जाता तब तक दिव्यांगजन समाज की मुख्य धारा से नहीं जुड पायेगे | 

वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि राजनैतिक दल दिव्यांगजनों को संविधान में प्रदत अधिकार नही देना चाहते | देश में दिव्यांगजन की संख्या कुल आबादी का लगभग 3 प्रतिशत है | ये आंकड़ा तब का है जब दिव्यांगजन की चार श्रेणियाँ हुआ करती थी, आज दिव्यांगजन की 21 श्रेणियाँ है इस हिसाब से दिव्यांगजनों की आबादी और बढी़ है |हम चुनाव आयोग व सभी राजनैतिक दलों से लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा, विधान परिषद में दिव्यांगजनो के आरक्षण की मांग करते है | उन्होंने आरोप लगाया कि राजनैतिक दल दिव्यांगजनों का वोट तो लेना चाहते है, लेकिन उनको उनका अधिकार नही देना चाहते है|वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सभी दिव्यांगजनो के संगठनों को एक मंच पर लाने के लिए मुहिम चलाई जायेगी |

आज बैठक में जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने दिव्यांगजन के उत्पीड़न का मामला राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखा | जिस पर निर्णय हुआ कि 28 फरवरी को पुलिस आयुक्त से मिल कर कार्यवाही की मांग की जायेगी |

आज बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने किया |आज कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता अल्पना कुमारी, मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार, अरविन्द सिंह, गुड्डी दीक्षित, कमलेश कुमार सिंह, गौरव कुमार, वैभव दीक्षित आदि शामिल थे |

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
169

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.