Tranding

बेटे को छोडने के लिए गुगल पर मांगा था साठ हजार रूपया।

साईबर सेल में दर्ज कराया शिकायत

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

साईबर ठगी करने वाले इतने शातिर हैं कि अपने को पुलिस का अधिकारी बता कर फर्जीवाडा करके लोगों को ठग रहे है | राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार को साईवर ठगों ने अपना शिकार बनाने कि कोशिस की |वीरेन्द्र कुमार के व्हाटशप नम्बर 9838111506 पर व्हाटशप नम्बर 923090238118 से फोन आया जिसमें कहा गया कि लखनऊ से एस० आई ० बोल रहा हूं | आपका लड़का जैनिस गौतम अपने दोस्तों के साथ छेड़ छाड़ व बलात्कार के मामले में पकडा गया है | ये बेगुनाह लग रहा है, बेटे की आवाज में रोने व बचा लेने की आवाज भी सुनवाया गया| कहा गया कि ले दे के मामला सुलझ सकता है| आप साठ हजार रूपया मेरे गुगल नम्बर 7320833460 पर भेज दे | हम आपके बेटे से बात करवा कर उसे छोड़ देंगे | वरना आजीवन कारावास व लाखो रूपया जुर्माना लगेगा |

इस मामले को लेकर वीरेन्द्र कुमार ने आज साईवर सेल में आनलाईन शिकायत दर्ज करवाने की कोशिश किया , लेकिन शिकायत दर्ज नहीं हो सकी| उसके बाद प्रार्थना पत्र साईवर सेल रेल बजार में शिकायत दिया, साईवर सेल ने शिकायत दर्ज करने की बजाय गुजैनी थाने भेज दिया है | इस तरह आम आदमी परेसान होता है|

वीरेन्द्र कुमार ने सभी नागरिको से अपील किया है कि इस तरह की ठगी का शिकार होने से बजे | पहले फोन पर आने वाली काल की पुष्टि कर ले, तभी कुछ करे |

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
149

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.