Tranding

विरोध जताकर कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश व्यापी जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन की श्रंखला के अंतर्गत आज शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर द्वारा विगत रविदास जयंती पर झांसी मे अहिरवार समाज द्वारा परम्परागत निकाले गए जुलूस के समापन स्थल संत की बगिया बड़ा गांव गेट (मैरी चैराहा) के पास श्रद्धालुओं द्वारा संत रविदास एवं डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाए स्थापित करने व प्रशासन द्वारा स्थल को विवादित बताकर रोके जाने एवं घटना के तीन दिन बाद सत्तापक्ष के दबाव मे पुलिस द्वारा आयोजन मे सम्मलित पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, समाजवादी पार्टी के नेता डा0 रघुवीर चौधरी व दलित नेता उमाशंकर अहिरवार एड0 सहित 60-70 अन्य लोगो के विरुद्ध गंभीर धाराओ के अंतर्गत मुकदमे दर्ज करने के विरोध एवं प्रदेश के रामपुर स्थित बड़ा गांव मे बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर के नाम का बोर्ड लगाये जाने पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति मे सत्तापक्ष के दबंगो के साथ आई पुलिस फोर्स द्वारा गोली चलाये जाने से दलित छात्र सुमेश कुमार की हत्या किये जाने के भी विरोध मे शहर कांग्रेस कमेटी उत्तर के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी के नेतृत्व मे जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुये सत्तापक्ष के इसारे पर किये गए कुत्सित कृत्यो के खिलाफ प्रदेश की राज्यपाल महोदया को सम्बोधित तत्सम्बन्धी ज्ञापन जिलाधिकारी कानपुर की अनुपस्थिति मे उप जिलाधिकारी सूरज यादव को प्रेषित किया गया।प्रदर्शन मे मुख्य रुप से शंकर दत्त मिश्र, मदन मोहन शुक्ला, दिलीप शुक्ला, तौफीक अहमद, सैमुअल सिंह लकी, पदम मोहन मिश्रा, राजीव द्विवेदी, मानेष दीक्षित, शकील मंसूरी, वीरेन्द्र चतुर्वेदी, नागेन्द्र यादव, हिमांशु मिश्रा, सुरेन्द्र भदौरिया, सिकन्दर बक्श, गणेश चैधरी, हरीश गुप्ता, सुरेश अग्रहरि, राजेश निगम, विनोद पाल, संजय शिखर सहित भारी संख्या मे कांग्रेसजन सम्मलित थें।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
135

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.