Tranding

इंटर के छात्र ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास एक किराए के मकान में 6 महीना से रह रहे इंटर के छात्र पढ़ाई कर रहा था,जिसने ने बांस में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल भेज कर जांच में जुड़ गई है।घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि मृतक मैनाटांड़ बसंतपुर निवासी,शैलेश यादव का 19 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार था।मृतक के साथ एक और छात्र विवेक पटेल दो महीना से उसके साथ रहकर पढ़ाई करता था,जो लिपनी गांव निवासी बताया गया है। उसने बताया कि उसे मृतक एक लड़की से फोन से प्रतिदिन बात करता था,उस समय मैं कुछ काम से बाहर गया था,जबआया तो देखा कि उसके गांव के बहुत लोग जो उसके बगल में रहते थे,आकर खड़े हुए हैं,और दरवाजा खोलना चाह रहे हैं,मगर दरवाजा नहीं खुला,जब मैं दरवाजे पर पहुंचा तो खोलने का प्रयास किया, उसको फोन भी किया,तो उसका फोन बंद मिला। दरवाजा तोड़कर हम लोग अंदर घुसे तो देखा कि वह फंदे से लटका हुआ मृत पड़ा हुआ है,तभी पुलिस को सूचना दी गई,पुलिस मृतक के शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।मृतक के परिजनों को पुलिस वालों ने सूचना दी।पोस्टमार्टम उपरांत शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।मुहालेवासियों ने अपने-अपने तौर पर इस घटना की जानकारी दी, जितनी मुंह उतनी बात वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। उसका रूम पार्टनर,विवेक पटेल ने बताया कि वह एक लड़की से फोन से बात करता था,मोहल्ले वासियों ने भी कहा कि शायद यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ा नजरआ रहा है। पुलिस के जांचोंप्रांत वास्तविक स्थिति सामने आएगी।

Karunakar Ram Tripathi
117

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.