Tranding

1607 बूथों पर पांच सदस्यीय टीम गठित राष्ट्रीय अध्यक्ष की आर्थिक नीति व पीडीए को लेकर संपर्क टीम गठित।

चुनाव में 37 थानो के बीच 70 जन सभाएं सपा करेगी।

चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए सभाओं के लिए के 21 सदस्यीय वक्ताओं की टीम का निर्णय का रिहर्सल:हाजी फजल महमूद

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के 43 लोकसभा क्षेत्र के गोविंद नगर आर्य नगर सीसामाऊ किदवई नगर कैंट विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रणनीतिकारों की एक बैठक महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में शांय 4:00 बजे सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में आरंभ हुई!बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि सपा ने 43 लोकसभा क्षेत्र के 1607 बूथों पर पांच सदस्यीय टीम गठित कर दी गयी है जो बूथों के पास रहने वाले परिवारों में पहुंचकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की आर्थिक नीतियों बेरोजगारी तथा बढ़ती महंगाई के साथ पीडीए की नीतियों को अवगत कराकर आगामी लोकसभा चुनाव में विजय हासिल की जाएगी!महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आगे कहा कि 37 थानों के बीच 70 जनसभाएं सपा करेगी जिसके लिए 21 सदस्यीय वक्ताओं की टीम गठित कर उसका रिहर्सल पूरा कर लिया गया है जो चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए सभाओ में संबोधन करेंगे इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार करके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दी गई है

बैठक में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सचिव के के शुक्ला महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू महानगर महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर परमवीर सिंह गंभीर सत्यनारायण गहरवार नंदलाल जायसवाल अर्पित त्रिवेदी अनुराग पांडे सुलेखा यादव वंदना दिवाकर संजय निषाद अंश राजपूत मुमताज मंसूरी वरुण जयसवाल अल्तमश सिद्दीकी जसवेंद्र प्रताप निषाद अनिल चौबे आदि लोग उपस्थित रहे

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
160

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.