Tranding

दिव्यांग उत्पीडन के विरोध में पुलिस आयुक्त कार्यालय पर खाट विछाओ - भ्रष्टाचार मिटाओ आन्दोलन 21 को।

 सजेती पुलिस जयराम को दिव्यांग धर्मेन्द्र का पिता सिद्ध करे दिव्यांग पार्टी देंगी पांच हजार का ईनाम

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की बैठक शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में सम्पन्न हुयी। बैठक में जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने दिव्यांग उत्पीड़न के मामले रखे। दिव्यांग उत्पीडन के मामलों में हो रहे अन्याय को देखते ही राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार गुस्से में आ गये। उनका गुस्सा तब और बढ़ गया जब पुलिस ने आई0 जी0 आर0 एस0 में बरीपाल सजेती निवासी दिव्यांग धर्मेन्द्र कुमार का पिता जयराम को बता दिया। वीरेन्द्र कुमार ने सजेती पुलिस को चैलेन्ज किया है कि पुलिस जयराम को दिव्यांग धर्मेन्द्र कुमार का पिता सिद्ध करें। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी पुलिस को पांच हजार रूपया का ईनाम देगी | सम्बन्ध विच्छेद के बाद धर्मेन्द्र का जन्म बरीपाल कस्बा में उसकी ननिहाल में हुआ था। धर्मेन्द्र के नाना ने राजवती का विवाह ग्राम धरछुआ घाटमपुर मे जयराम के साथ कर दिया था। धर्मेन्द्र के नाना रामचेला ने धर्मेन्द्र को दत्तक पुत्र बनाकर उसका पालन पोषण किया, शादी विवाह कर दिया और उसके रहने के लिए पुस्तैनी मकान दे दिया। धर्मेन्द्र के नाना के निधन के बाद उसके मामा की नियत खराब हो गयी और मकान हड़पने के लिये पुलिस से मिलकर षड़यंत्र करने लगे। धर्मेन्द्र का मामा अपराधी प्रवृत्ति का है। कई जिलों मे चोरी लूट का मामला उसके विरूद्ध दर्ज है। उसके बावजूद सजेती पुलिस उसको संरक्षण दिये हुए है। इसी तरह दिव्यांग अजीत कुमार निवासी रामनगर बिठूर के मकान पर भाई कब्जा किये हुए है और उत्पीड़न कर रहे हैं, आवास विकास कल्याणपुर निवासी कृष्ण कुमार त्रिपाठी के मकान पर भू माफिया कब्जा किये हुए हैं। किसी भी मामले में पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि दिव्यांग उत्पीड़न के मामलों में पुलिस द्वारा फर्जी रिपोर्ट लगाने व दिव्यांगजन को थाने स्तर पर न्याय न मिलने के विरोध में 21 मार्च को पुलिस आयुक्त कार्यालय पर खाट बिछाओ-भ्रष्टाचार मिटाओ मिटाओ आन्दोलन किया जायेगा।

आज कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अल्पना कुमारी, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, गौरव कुमार कमलेश कुमार सिंह, अर्जुन कुमार, जितेन्द्र गुप्ता आदि शामिल थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
149

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.