मकान मालिक व परमानेंट निवासी की लिखित अनुमति से आयोग के मानक के अनुसार गठबंधन के दो झंडा पहले चरण में एक लाख मकानो पर लगाए जाएंगे:हाजी फजल महमूद
हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
समाजवादी शिक्षक सभा एवं समाजवादी प्रबुद्ध सभा तथा महाविद्यालय के प्रवक्ताओं की एक बैठक चुनाव आचार संहिता के प्रशिक्षण हेतु सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में सपा कार्यालय नवीन मार्के में शांय 4:00 बजे आरंभ हुई!बैठक का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया!बैठक में उपस्थित शिक्षकों प्रबुद्ध सभा के सदस्यों तथा महाविद्यालय के प्रवक्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि चुनाव आचार संहिता का सबको पालन करना है अन्यथा मुकदमे दर्ज होंगे इसलिए सभी लोग चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए आयोग के मानक के अनुसार मकान मालिक व किराएदार जहां मकान मालिक अनुपस्थित हो इसकी लिखित अनुमति लेकर सपा गठबंधन के दोनों दलों के एक लाख झंडा मकान में लगाए जाएंगे तथा 30 थानो के अंतर्गत जो जनसभाएं आप तय करें उसे जनसभा में दिनांक स्थान संख्या वाहन खड़े की जगह लाउडस्पीकर की लिखित अनुमति देकर सभाएं की जाएगी क्योंकि सपा के बढ़ते प्रभाव से बीजेपी परेशान है इसलिए चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए सभी सूचनाये मोबाइल में लॉक करते चले।
प्रशिक्षण में महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सचिव के के शुक्ल महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू महानगर के महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर परमवीर सिंह गंभीर डाक्टर नीतेंद्र यादव डॉक्टर कुलदीप यादव अनवर अली पप्पू मिर्जा सत्यनारायण गहरवार ऋषि दुबे डॉक्टर राजन दीक्षित अनुराग सचान सुनील बाजपेई डा. कल्पना गुप्ता सागर जायसवाल अरविंद सचान डॉ संजय प्रजापति आसित सक्सेना दीपू पांडे राजू खन्ना आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहेl
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.