Tranding

दिव्यांगों को वोट के अधिकार से वंचित किया जा रहा है।

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी का आरोप।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी को भेज कर किया गया विरोध।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने जिलाधिकारी कानपुर नगर द्वारा दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 26468 बताने पर अपनी आपत्ति दर्ज कराने का निर्णय लिया है|

 वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि 2011 की जनगणना के अनुसार कानपुर नगर मे दिव्यांगजनो को कुल संख्या 116292 है | जिसमें 68633पुरूष व 47659 महिला है | इसके बावजूद जिले में कुल 26468 दिव्यांग मतदाता बताये जा रहे है| जो दिव्यांगजनो को वोट के अधिकार से वंचित करने की साजिश है|

बहुत से दिव्यांगजन ऐसे हैं जो घर से जाकर अपना वोटर कार्ड नहीं बनवा सकते है | बहुत से दिव्यांगजन को वोट के अधिकार के बारे में पता ही नही है| तमाम दिव्यांगजन ऐसे है जिनके वोटर कार्ड किसी न किसी तकनीकि कारण से नहीं बन सका है| दिव्यांगजन का मतदाता न बन पाना जिला प्रशासन , निर्वाचन आयोग की गलती है |

वीरेन्द्र कुमार ने जिलाधिकारी व मुख्य निर्वाचक आयुक्त को पत्र भेजकर अपनी आपत्ति दर्ज कराने का निर्णय लिया है|

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
147

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.