Tranding

विद्यालय के फीस कलेक्टर ने किया 20 लाख का गबन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के बेलबाग कॉलोनी स्थित नॉटरेडम पब्लिक स्कूल के फीस कलेक्टर ने स्कूल का फीस कलेक्शन करके 20 लख रुपए का गबन कर लिया है। घटना के संबंध में स्कूल के मैनेजर,नगर के आनंद नगर निवासी,मुनेंद्र कुमार मिश्रा ने स्थाननीय मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मुफस्सिल थानाअध्यक्ष, ज्वाला कुमार सिंह संवाददाता को बताया कि मुनेन्द्र मिश्रा की शिकायत पर जोगापट्टी थाना क्षेत्र केअमठिया निवासी, सपना कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिकी में स्कूल मैनेजर ने बताया है कि सपना कुमारी फीस कलेक्टर के पद पर कार्यरत थी,उसने धोखाधड़ी कर स्कूल का 20 लाख रुपया गबन कर लिया है।इस मामले में विद्यालय प्रबंधन ने सपना कुमारी पर सनहा दर्ज कराई है। सनहा दर्ज करने के बाद सपना कुमारी ने स्कूल प्रबंधन के सामने आकर अपनी गलती को मान ली है,साथ ही उसने लेखा जोखा,कागजातों का हिसाब किताब ठीक करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है,प्रबंधन ने उसे 1 सप्ताह का समय दे दिया है, मगर रुपया हड़प् करने की नियत से उसने प्रबंधनऔर प्राचार्य पर झूठा केस में फंसाने की धमकी देने लगी है।

Karunakar Ram Tripathi
141

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.