Tranding

हिन्दी रंगमंच दिवस पर कार्यक्रम आयोजित,कई गणमान्य हुए सम्मानित।

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

पटना / हाजीपुर(वैशाली)

हिंदी रंगमंच दिवस 2024 के अवसर पर इंडीजनस नोसन एंड डिस्कवरी ऑफ़ इन्हेरिट आर्ट द्वारा कला एवं शिल्प महाविद्यालय के प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक,कविता पाठ एवं बिहार के लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।आज के कर्यक्रम में पांच दलों की सहभागिता रही।जिसमे बयार रंगमंडल के मनोज मानव वत्स के द्वारा “कविता पाठ”, इंडीजनस नोसन एंड डिस्कवरी ऑफ़ इन्हेरिट आर्ट रंगमंडल के उदय कुमार सिंह के निर्देशन में नुक्कड़ नाटक “पहले देश”वॉयस फाउंडेशन के डाक्टर विवेक कुमार ओझा के निर्देशन में “मैं फ्लॉप”बी फॉर नेसन ट्रस्ट के कलाकारों के द्वारा “बिहार के लोक नृत्य” व “कविता पाठ” निहाल सिंह निर्मल युवा कवी के द्वारा “कविता पाठ” की प्रस्तुति हुई।इस अवसर पर बिहार के प्रसिद्ध व चर्चित गीतकार सह वरिष्ट पत्रकार ह्रदय नारायण झा जी को पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए इंडीजनस नोसन एंड डिस्कवरी ऑफ़ इन्हेरिट आर्ट रंगमंडल के द्वारा विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया।हिंदी रंगमंच 2024 के समापन के समय संस्था की अध्यक्ष अनीता कुमारी एवं सचिव उदय कुमार सिंह के द्वारा सभी दलों को सम्मानित किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
166

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.