Tranding

ईदगाहों व मस्जिदों के आसपास सफाई व सुरक्षा को लेकर इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने 12 सूत्री ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर उत्तर प्रदेश।

महानगर की सभी ईदगाहों व मस्जिदों के आसपास सफाई व सुरक्षा को लेकर इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने जिला अधिकारी की अनुपस्थिति में एडीएम सिटी सौंपा 12 सूत्री ज्ञापन 

जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन के अधिकारी ईदगाहों व मस्जिदों पर स्वयं जाकर निरीक्षण करें ताकि जो भी समस्या हो उसे समय से पूर्व हल किया जा सके।

गोरखपुर इमामबाड़ा स्टेट के सज्जादानसीन व सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य अदनान फर्रूख शाह मियां साहब के निर्देश पर आज इमाम बाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के सदस्य जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद के नेतृत्व में आज एटीएम सिटी एडीएम सिटी महोदय को एक 12 सूत्री ज्ञापन सौपा गया और कहा गया कि चांद के दीदार के मुताबिक संभवत 10 या 11 अप्रैल को ईद का त्यौहार बड़े अदवो एतराम के साथ मनाया जाएगा तथा सभी ईदगाहों व प्रमुख मस्जिदों में ईद की नमाज सुबह से शुरू हो जाएगी ऐसे मौके पर हम जिला प्रशासन नगर निगम प्रशासन से यह मांग करते हैं कि महानगर की सभी ईदगाहों व प्रमुख मस्जिदों के आसपास सफाई व पध प्रकाश की विशेष व्यवस्था किया जाए तथा प्रमुख ईदगाहों व मस्जिदों के मुतवालियों के साथ जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन के अधिकारी उन जगहों को स्वयं जाकर निरीक्षण कर लें तथा वहां पर जो भी समस्या आए उसे समय से पूर्व हल करा दिया जाए ताकि नमाजियों को कोई परेशानी ना हो ज्ञापन में आगे कहां की सभी ईदगाहों प्रमुख मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के मुद्दे नजर भारी पुलिस बल यातायात पुलिस व नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे साथ ही साथ ईद के दिन विद्युत की सप्लाई 24 घंटे जारी रहे पानी की आपूर्ति 24 घंटे जारी रहे सभी ईदगाहों मस्जिदों पर पानी के टैंकर भी विशेष व्यवस्था किया जाए मुस्लिम बहुल इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए तथा आवारा पशुओं तथा प्रतिबंधित जानवरों को उस दिन रोका जाए सभी प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस की विशेष व्यवस्था किया जाए जिला प्रशासन का सहयोग करती है जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन अमन शांति सद्भाव भाईचारगी व गंगा जमुनी तहजीब संस्कृत को बनाए रखने में सहयोग की अपेक्षा रखती है तो इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के लोग आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हैं कमेटी हमेशा जिला प्रशासन का सहयोग विभिन्न अवसरों पर करती रहती है और आगे भी करती रहेगी इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद महासचिव हाजी सोहराब खान सैयद वसीम इकबाल शकील शाही मोहम्मद अनीस एडवोकेट हामिद अंसारी मोहम्मद आदिल अख्तर खान तमाम लोग उपस्थित रहे

उक्त जानकारी महासचिव हाजी सोहराब खान ने आगे कहा माहे रमजान का आखिरी जुमा (अलविदा) दिनांक 5 अप्रैल को पढ़ रहा है ऐसे मौके पर महानगर की सभी प्रमुख मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाए तथा सुरक्षा के मुकम्मल व्यवस्था किया जाए

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
110

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026