शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
बेतिया पुलिस ने छापेमारी करके अमेरिका निर्मित एक पिस्तौल,आठ कारतूस के साथ 2अपराधी को गिरफ्तार किया है।अपराधियों के पास से पुलिस ने एक कार और दो फोन को भी जब्त किया है। सदर एसडीपीओ 1 विवेक दीप ने संवाददाता को बताया कि थानाअध्यक्ष,नरेश कुमार को सूचना मिली थी कि काले रंग के कार पर सवार होकर दो व्यक्ति जोकहा में हवाई फायरिंग कर रहे हैं,सूचना पर थानाअध्यक्ष गसती पर निकले दरोगा सत्येंद्र कुमार को कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जब बसंतटोला में पहुंचकर कार को रोकने का प्रयास किया गया तो वह लोग भागने लगे,इसके बाद पुलिस बल की मदद से दो अपराधियों को पकड़ लिया गया।दोनों अपराधियों की तलाशी ली गई तो जोखहा स्थित निवासी, पप्पू मिश्रा के पास से एक पिस्टल,मैगजीन मैं रखे पांच कारतूस बरामद किया गया, वही भरपटिया मुसहरी टोला निवासी,मुस्लिमअंसारी के पास से दो मोबाइल फोन,तीन कारतूस बरामद किया गया, तलाशी के दौरान मिले हुए पिस्टल पर मेड इन यूएसए लिखा हुआ था,दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.