हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में कानपुर जिले का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी बीपी अंबेडकर रहे, उन्होंने कानपुर नगर से कुलदीप भदोरिया को प्रभारी/प्रत्याशी घोषित किया और बसपा शासन में हुए विकास कार्य व कानून व्यवस्था का जिक्र किया एवं अन्य वक्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी व उनके प्रत्याशी को जिताकर दिल्ली पहुचाने की पुर जोर अपील करी गई, कार्यकर्ताऔ के जोश को देखते
हुए सभी ने एकमत होकर युवा प्रत्याशी कुल्दीप भौदरिया कानपुर नगर से सांसद बनाकर संसद भेजने के लिए कमर कस ली हैं। मण्डल के प्रभारीगण व जिला पदाधिकारिओं ने कहा 2024 का लोकसभा का चुनाव बहुजन समाज पार्टी पूरे देश में अकेले अपने दम पर लड़ रही है निश्चित तौर में जब रिजल्ट आएंगे तो चौंकाने वाले आएंगे जिस तरह से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों को सर्वसमाज का समर्थन मिल रहा हैं उससे अधिक से अधिक सीटें जीतकर आएंगे और आदरणीय बहन कुमारी मायावती के हाथों को मजबूत किया जा सकें जिससे कि सर्वसमाज के हित अधिकारों की रक्षा हो सकें और इस देश की प्रधानमंत्री बन सके। कार्यक्रम में मुख्य मंडल प्रभारी प्रवेश कुरील, अनिल पाल मंडल प्रभारी राजकुमार कप्तान
जिलाध्यक्ष,तिवारी,पूर्व प्रत्याशी,एसपी टेकला, रामकृष्ण भास्कर, पूर्व अध्यक्ष बबलू चौधरी, हरिकिशन ब्रम्हा,अनिल शाक्य, पन्नालाल जैसवार, दीपांकर कुमार,अनूप गौतम,मोoजीशान, डब्लू बाल्मीकि,सुनील बाबू,धर्मेन्द्र गौतम,सर्वेश निषाद, किरनलता गौतम,बबलू चौधरी पूर्व जिलाध्यक्ष कानपुर नगर,राजा राम भारती पूर्व जिलाध्यक्ष,आरके भास्कर पूर्व जिलाध्यक्ष,पन्ना लाल जैसवार,संदीप भगत,सुनील बाल्मिकी,मनोज पचौरी,अजय गौतम,भगवानदीन कक्कू आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.