Tranding

निःसंतान दम्पतियों के लिए आशा की किरण है PRP थेरेपी।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

ओब्स एंड गाइनी व कानपुर । SOPARB सोसाइटी के तत्वाधान में व शिवानी हॉस्पिटल एंड IVF कानपुर के साथ एक गोष्ठी का आयोजन होटल रॉयल क्लिफ में किया गया। डॉ. मीरा अग्निहोत्री मुख्य संरक्षिका कानपुर ओब्स एंड गाइनी व कानपुर ने बताया कि नवीनतम अनुसंधान और प्रौद्योगिकियों ने महिलाओं के स्वास्थ्य और प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह विकास महिलाओं के लिए नई आशा की किरण लेकर आया है। चिकित्सा विज्ञान एक नए युग की ओर अग्रसर हैं. जहां स्वास्थ्य और प्रजनन संबंधी चुनौतियों का समाधान संभव है।डॉ. नीलम मिश्रा अध्यक्ष कानपुर ISOPARB सोसाइटी, ने बताया कि बाँझपन का कारण केवल अंडे कम या नहीं बनना ही नहीं बल्कि उनका निषेचन के बाद सही प्रकार से बच्चे दानी में न पनपना भी है। इसके लिए बच्चेदानी का आतंरिक स्वास्थ्य अच्छा होना आवश्यक है जिसके ख़राब होने के बहुत से कारण हैं जैसे गर्भपात में अधिक सफाई हो जाना या टी. बी. संक्रमण इत्यादि। बाँझपन के इलाज में इन दोनों चीजों पर ध्यान देना आवश्यक है। अंडाशय में समय से पहले अंडों की संख्या कम हो जाना, जिसे अंडाशय की कमी (ओवेरियन रिज़र्व डिकलाइन) कहते हैं, ये गर्भधारण में दिक्कत पैदा कर सकता है। इससे समय से पहले महीना कम या बंद हो जाता है।डॉ नीलम मिश्रा अध्यक्ष,डा किरन सिन्हा,सचिव डॉ. कल्पना दीक्षित अध्यक्ष 

डॉ. रेशमा निगम सचिव, आदि लोग रहे!

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
172

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.