हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
अकबरपुर लोकसभा प्रत्याशी सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने हरजेंदर नगर चौराहा, सी ब्लॉक डिफेंस कॉलोनी जाजमऊ, व वार्ड 58 जे के कॉलोनी में जनसंपर्क व बैठकें की, जनसंपर्क व बैंठकों के दौरान उपस्थित भीड़ को देखकर भोले ने कहा आप लोगों का मिल रहा प्यार और स्नेह ही हमारी वास्तविक पूंजी है। यह पूंजी ही हमें निरंतर जन सेवा के लिए प्रेरित करती रहती है, जनसंपर्क के बीच में समय निकालकर प्रत्याशी भोले कानपुर नगर के भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी के नगमांकन में भी शामिल हुए। जनसंपर्क व बैठकों में प्रमुख रूप से शैलेंद्र त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, अरुण तोमर, आदित्य शुक्ला, अशोक बाजपेई, अनस उस्मानी, आरिस खान, कैलाश पांडे, भानु शुक्ला, रोहित कटिहार साथ रहे!
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.