हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
भाजपा दक्षिण एवं कानपुर लोकसभा क्षेत्र के मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि कानपुर लोकसभा के सभी कार्यकर्ता शनिवार को सुबह परमट मंदिर में बाबा आनंदेश्वर धाम पर एकत्र होंगे। वहीं पर नामांकन से पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नामांकन सभा को संबोधित करेंगे। नामांकन जुलूस में प्रदेश सरकार के मंत्री, महापौर,विधायक, एमएलसी सहित सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी का नामांकन जुलूस शनिवार को प्रातः 9 बजे आनंदेश्वर मंदिर से प्रारंभ होगा नामांकन जुलूस की तैयारी को लेकर शुक्रवार को भाजपा उत्तर व दक्षिण जिलाध्यक्ष दीपू पांडे एवं शिवराम सिंह ने शास्त्री नगर केंद्रीय कार्यालय में बैठक कर योजना बनाई। बैठक में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव संचालन समिति, जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष , जीते, हारे पार्षद, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मोर्चों के मंडल अध्यक्ष,महामंत्री शामिल रहे।जिलाध्यक्ष दीपू पांडे एवं शिवराम सिंह ने पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर नामांकन में शक्ति प्रदर्शन करने के योजना तैयार की। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओ से भारी संख्या में दो पहिया और चार पहिया वाहनों से प्रातः 9 बजे आनंदेश्वर मंदिर पहुंचने की अपील की।प्रमुख रूप से राम शरण कटियार,रमाकांत त्रिपाठी, मणिकांत जैन, कौशल किशोर दीक्षित आदि मौजूद रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.