Tranding

गया में पहले चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न।

रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

सूबे के पहले चरण में गया लोकसभा चुनाव क्षेत्र में आज पहले चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है ।जिले के 6 विधानसभा क्षेत्र गया संसदीय व तीन विधानसभा क्षेत्र औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र में पड़ता है जहां आज शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो चुका है हालांकि भीषण गर्मी और कड़ी धूप को लेकर दोपहर में मतदाताओं की मौजूदगी बूथों पर कम दिखी।जिले के अत्यंत सुदूरवर्ती विधानसभा क्षेत्र बाराचट्टी के मतदान केंद्र संख्या 293 उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनगाई में दोपहर 12बजे तक 35 फ़ीसदी मतदान हुआ उक्त मतदान केंद्र संवेदनशील बूथ रहा हैं। वहीं शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डोभी प्रखंड की कुरमावां मतदान केंद्र पर 11 बजे तक मतदाताओं की लंबी लाइन देखी गई। जहां दो मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिले के गया लोकसभा क्षेत्र में कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें मुख्य मुकाबला एनडीए गठबंधन से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रत्याशी जीतनराम मांझी व इंडिया महागठबंधन से राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत मुख्य मुकाबले में रहे हैं ।आज शाम 4 बजे तक मतदान संपन्न हो जाने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. एस.एम. त्यागराजन ने बताया कि जिले में कुल 49 फीसदी मतदान हुआ है ।गया लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले विधानसभा में गया शहर, वजीरगंज, शेरघाटी, बोधगया(अ.जा.),बाराचट्टी(अ.जा.)एवं बेलागंज आते हैं।जहां छिटफुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया हैं। वही सुदूरवर्ती इलाके में रहे मतदान केन्द्रों पर से मतदानकर्मी दोपहर तीन बजे के बाद ईवीएम मशीनों को समेटना शुरू कर दिया और अपने गंतव्य स्थान की ओर चलने को मुखातिव दिखे ।इधर देर शाम विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थकों ने अपने-अपने जीत के दावे- प्रतिदावे भी शुरू कर दिए हैं ।जो स्थानीय बाजारों के चौक -चौराहा पर चर्चा सुनने को मिल रही हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
180

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.