पहले चरण में हुआ है यहां मतदान।
मुरादाबाद लोक सभा में होगा उपचुनाव।
मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश।
बीजेपी उम्मीदवार कुंवर सर्वेश सिंह की मृत्यु हो गई। पहले चरण के मतदान के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया जहां उनका निधन हो गया। वो बीमार चल रहे थे और बताया गया की उन्हे हार्ट अटैक आया था। मुरादाबाद सीट पर कल ही मतदान हुआ था और 4 जून को काउंटिंग होनी है। सर्वेश सिंह के निधन पर मुरादाबाद में शोक की लहर है।
[ मुरादाबाद से बीजेपी उम्मीदवार सर्वेश सिंह के निधन, कल उन्होंने अपना वोट भी डाला था। हार्ट अटैक के चलते उनकी मृत्यु हो गई।
उनके निधन से काउंटिंग और चुनाव की प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। काउंटिंग पूरी की जायेगी। यदि स्वर्गीय सर्वेश सिंह जीत गए तो ये सीट रिक्त घोषित करके दोबारा चुनाव कराए जायेंगे। और यदि वो हार गए तो जीते हुए कैंडिडेट को सांसद का सर्टिफिकेट दिया जाएगा और चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण मानी जायेगी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.