Tranding

विकलांग एसोसिएशन ने निकाली मतदाता जागरूकरता महारैली।

ए0डी0एम0 सिटी ने झण्डी दिखाकर रैली को किया रवाना।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

विकलांग एसोसिएशन ने आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया में मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। उसके बाद मतदाता जागरूकता महारैली निकालकर आम जनता को मतदान के प्रति जागरूक किया। ए0डी0एम0 सिटी डा0 राजेश कुमार ने मतदाता जागरूकता गोष्ठी में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हर व्यक्ति का दायित्व है कि वो अपने मत का प्रयोग जरूर करे जिससे एक अच्छी सरकार चुनकर आ सके। निर्वाचन आयोग ने दिव्यांगजनों के प्रति अपनी उदारता का परिचय दिया है और इनका सत प्रतिशत मतदान कराने के लिए तमाम सुविधायें बूथ लेवल पर उपलब्ध करायी है। गोष्ठी के बाद ए0डी0एम0 सिटी ने जागरूकता महारैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली शास्त्री नगर, विजय नगर की गलियों में घूम-घूम कर आम जनता को मतदान करने की अपील की है। इस अवसर पर विकलांग एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि संविधान में वोट का अधिकार हमको दिया गया है उसकी मूल भावना के अनुसार हम सबको मतदान करना चाहिए और स्वच्छ सरकार के निर्माण में अपनी भूमिका अदा करनी चाहिए। जब तक हम अपना और अपने लोगों का मतदान नहीं करायेगें तब तक अच्छी सरकार का चुनाव नहीं हो सकता। अगर हम अपना मतदान नहीं करते हैं तो अगले 05 साल तक हमें किसी पर उंगली उठाने का अधिकार भी नहीं है। चलो भइया-चलो बहना वोट डालने-वोट डालने मतदाता जागरूकता महारैली में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम, अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अशोक कुमार, गुड्डी दीक्षित, गौरव कुमार, महेश चन्द्र साहु, अनुराधा गुप्ता, सीमा कुशवाहा, गोमती, याशमीन, सरला, त्रिप्ती खरे, रोली शुक्ला, धीरेन्द्र केशरवानी, गुलजार आदि शामिल थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
165

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.