शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
इन दोनों पूरा जिलाआग के तांडव से परेशान है,जिधर देखिए,सुनिए,आग ने कहर मचा दिया है,इसअग्नितांडव ने घर के साथ सारे सामान बच्चे, जानवर, नगद,सोना चांदी खाद्य सामग्री भी जलकर खाक हो जा रहे हैं,रहने,खाने पीने,जीवन बसर करने का कोई साधन नहीं बच रहा है। इधर महीनो सेअग्नि तांडव के समाचार से दिल दहल जा रहा है।बेटियों की शादी के लिए रखे गए सारा सामान भी जल जा रहे हैं,जिससे शादी की खुशी गम में बदल जा रही है। इस जिले में 184 घरों में आग के तांडव ने कहर बरपा कर दिया है।संवाददाता को मिली जानकारी केअनुसार,35 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से चल रही पछुआ हवा ने श्रीनगर थाना क्षेत्र के रनहा बिन्टोली गांव में 60,पिपरासी की मुंडाड़ीहा पंचायत के ठोड़ी बाजार गांव में 49,चौतरवा के करजानिया परसौनी में चार, मधुबनी के पकड़ीहवा गांव में चार,पिपरासी और नदी थाना के मदरहवा में 66 घर जलकर राख हो गए हैं,जिनकी कुल संख्या 184 है। इस आग लगी में लगदी आभूषण अन्य कपड़े बर्तन मवेशी आदि जल गए हैं पांचो जगह पर अग्निशमन है ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका है करीब डेढ़ करोड़ से अधिक की छाती का अनुमान लगाया गया है श्रीनगर राणा बिन टोली में पूर्व पंचायत समिति सदस्य पिंटू राय ने बताया कि पद रीडिंग बंद से सटे इस गांव में बिकम यादव के घर से दोपहर अचानक आग की लगता उठी लोग डर कर घर से भाग निकले, जिससेआग का रूप विकराल हो गया। इस आग को बुझाने के लिए तीनअग्निशामकदस्ता पहुंचा,जिससे आग पर काबू पाया जासका।अंचला अधिकारी,विकेश पाण्डेय ने संवाददाता को बताया कि अग्नि पीड़ितों की सूची बनाई जा रही है,जल्द ही यथासंभव मदद की जाएगी। संवाददाता को पता चला है कि दो-तीन लड़कियों की शादी दो-तीन दिनों के बाद थी,मगरअग्नि तांडव ने शादी की खुशी को गम में बदल दिया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.