Tranding

स्वास्थ्य के प्रति किशोर हुए जागरूक...

रिपोर्ट- करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

सुमित्रानंदन पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरा खादर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के स्वास्थ्य टीम द्वारा किशोर किशोरियों को मासिक थीम पर आधारित विफ्स एवं किशोरी सुरक्षा योजना कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा किया गया। कार्यक्रम के दौरान काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने किशोर किशोरियों को गर्मी में ज्यादा से ज्यादा पानी पीने के लिए तथा हरी साग सब्जियां खाने एवं धूप से बचने के लिए बाहर न निकलने की सलाह दिए तथा किशोर किशोरियों को गर्मी से बचाव के लिए ओ.आर.एस.के घोल को इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी दी गई साथ ही गर्मी की छुट्टी होने से पहले सभी विद्यार्थियों को आयरन की 20-20 गोलियां देते हुए प्रति सप्ताह में एक गोली का सेवन करने के बारे में जानकारी दी गई।  किशोरियों को माहवारी स्वच्छता, रखने तथा कम उम्र में विवाह के दुष्परिणाम, स्वस्थ आहार, किशोरावस्था में शारीरिक परिवर्तन, शिक्षा का महत्व इत्यादि बिन्दुओं पर चर्चा किये। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक राजेश्वर पांडेय ने बच्चों को अपने खान पान पर ध्यान देने के लिए स्वास्थ्य टीम द्वारा बताई गई बातों को अमल करने के लिए जागरूक किया।इस अवसर पर बच्चों में आयरन की गोली तथा किशोरियों मे सेनेटरी पैड बांटा गया। विद्यालय के अध्यापक सत्येंद्र कुमार गिरी अमित गिरी शिल्पा देवी हरिद्वार प्रजापति योगेंद्र नाथ त्रिपाठी आनंद कुमार पांडेय एवं रामानंद तिवारी सहित किशोर किशोरिया उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
164

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.