हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
विकास के नाम पर जनता के साथ छल किया गया है यह कहना है कानपुर नगर लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी आलोक मिश्रा जिनका चुनाव चिन्ह माइक है जैसे-जैसे मतदान के दिन करीब आ रहे हैं कानपुर नगर से लोकसभा प्रत्याशी गली गली मोहल्ले मोहल्ले जनसंपर्क एवं सभाएं करते नजर आ रहे जनसंपर्क के दौरान निर्दलीय आलोक मिश्रा ने कहा कि कानपुर नगर में विकास की बात तो बहुत हुई लेकिन कागज के पन्नों में दब के रह गए हैं शिक्षा के लिए ना तो कोई नया स्कूल, स्वास्थ्य के लिए ना कोई अच्छा अस्पताल, रेडी ठेले वालों को आए दिन नगर निगम से प्रताड़ित होना पड़ता है जनता ने मौका दिया तो कानपुर की तस्वीर बदल दूंगा! आगे कहा कि बड़े-बड़े सपने दिखाकर जनता के साथ छल करने का कार्य किया है पिछले सांसदों ने लेकिन जनता सब जान चुकी है जनता बार-बार धोखा नहीं खाती है समय आने पर जनता खुद ही जवाब दे देगी! जगह-जगह फूल माला पहनकर प्रत्याशी का स्वागत किया गया! गोविंद नगर मलिन बस्ती, चावला मार्केट, जूही परम पुरवा, जूही परम पुरवा बस्ती, नहरिया, ट्रांसपोर्ट नगर, बाकरगंज, मुर्गा मार्केट, अजीतगंज, इत्यादि क्षेत्र में जनसंपर्क किया
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.