हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
जाजमऊ कानपुर समाज सेवा समिति द्वारा जाजमऊ नई चुंगी पर मतदाता जागरूकता वाल पर हस्ताक्षर कर किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं विकसित लोकतंत्र के लिए मतदाताओं की जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग सोच समझकर करना चाहिए। सरकार निर्माण में मतदाताओं की मुख्य भूमिका होती है। अनवर हुसैन अध्यक्ष ने कहा कि मतदाताओं की जागरूकता से लोकतंत्र का भविष्य निर्धारित होता है। प्रत्येक मतदाता को अपना मतदान अवश्य करना चाहिए । और कहा कि लोकतंत्र के लिए मतदाताओं का शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। मतदाताओं को बिना भय या पक्षपात के अपने मत का प्रयोग करना चाहिए।उन्होंने लोगों को मतदान में भाग लेकर देश का जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाने और बिना किसी दबाव व प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने लोगों को घरों व आस पड़ोस के लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करने में सक्रिय सहयोग की अपील की। परवेज अख्तर जेपी शर्मा मुस्तकिम ऊर्फ बब्बन, अमजद अली जफीर सिद्दीकी, उपस्थित हुए!
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.