सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
इंडिया गठबंधन कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव/प्रवक्ता अनवर हुसैन एवं महानगर समाजवादी पार्टी के पूर्व सचिव आफताब अहमद के नेतृत्व में अनूठे अंदाज में शास्त्री चौक पर गांधीगिरी के माध्यम से मतदाताओं, आम जनता, माताओ बहनों, ऑटो और रिक्शा वालों से मिलकर लाल गुलाब देकर सदर लोकसभा से श्रीमती काजल निषाद जी को बांसगांव लोकसभा से श्री सदल प्रसाद जी को अपना बहुमूल्य मत देने की अपील की गई, एवं नफरत के खिलाफ मोहब्बत आपसी भाईचारा और एकता का संदेश देकर सभी मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान देने की अपील की गई,एक तरफ कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने चेहरे पर राहुल गांधी लिखे हुए थे उन्हें दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अखिलेश यादव लिखे हुए थे।
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव प्रवक्ता/ महासचिव अनवर हुसैन एवं महानगर समाजवादी पार्टी के सचिन आफताब अहमद ने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरे देश में बहुत ही मजबूती से चुनाव लड़ रहा है श्री राहुल गांधी श्री अखिलेश यादव जी की जोड़ी को बहुत ही पसंद किया जा रहा है लाखों की संख्या में उनकी सभाओं में भीड़ हो रही है जनता में बहुत ही उत्साह का माहौल है अगर इंडिया गठबंधन किया सरकार बनती है तो किसानों का कर्ज माफ होगा, माताओ, बहनों एवं बेरोजगार युवाओं के अकाउंट में हर महीने खटाखट खटाखट पैसे आएंगे, बेरोजगारी दूर होगी महंगाई घटेगी और देश में खुशहाली का माहौल होगा।
माइनॉरिटी कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एस इकबाल अहमद एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष महेंद्र नाथ मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री डॉक्टर मोनिका पांडे, यह आईसीसी मेंबर स्नेहलता गौतम ने कहा कि हम लोगों के नेता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी नफरत के खिलाफ लगातार लड़ रहे हैं उन्होंने नफरत के खिलाफ मोहब्बत की यात्रा कीपहली यात्रा 4000 किलोमीटर और दूसरी यात्रा 7 हजार किलोमीटर चलकर मोहब्बत का संदेश दिया गया हम लोग अपने नेता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं और मतदाताओं से बढ़-चढ़कर वोट देने की अपील कर रहे हैं आप सभी लोग इंडिया गठबंधन को ज्यादा से ज्यादा मत देकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को विजई बनाएं।
वोट मांगने वालोंमें से_माइनॉरिटी कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर इकबाल अहमद, महेंद्र नाथ मिश्रा, स्नेह लता गौतम, निर्मला वर्मा, विनोद यादव, वामिक खान, डॉ मोनिका पांडे, शबिया अली सब्जपोश, धुव्रचंद पासवान,विजय यादव, महेंद्र यादव, सोहराब अली, मोहम्मद हसन, सोनू कुमार, हिमालय कुमार, डॉक्टरआमिर अहमद इत्यादि तमाम इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे!
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.