Tranding

बहुजन समाज पार्टी कानपुर नगर व देहात जनपद की बैठक मण्डल कार्यालय में हुई।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

बहुजन समाज पार्टी कानपुर नगर व कानपुर देहात जनपद की बैठक मण्डल कार्यालय नवीन मार्केट में हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मण्डल प्रभारी सूरज जाटव ने दोनों जिलों की कमेटी व विधानसभा कमेटी को 4 जून को होने वाली मतगणना के विषय पर बैठक करी। जिनमें उन्होंने मतगणना के विषय पर अपने विचार रखें और मतगणना एजेंटों को किन किन बातों का ध्यान रखना है इन बातों को बड़ी ही बारीकियों से बताया व सावधानी से व होशियारी से मतगणना वाले दिन गणना पर रहने को कहा व समय से मतगणना स्थल पहुँचने को कहा एवं प्रशासन से निष्पक्ष मतगणना कराने की अपील करी। मण्डल प्रभारी बी पी अम्बेडकर जीतेन्द्र शंखवार रामप्रकाश निराला जी ने भी मतगणना एजेंटों को जागरूक किया। बैठक में प्रमुख रूप से मौजूद कानपुर नगर जिलाध्यक्ष जिला प्रभारी पंकज जगत, जिला महासचिव देवेन्द्र कुशवाहा,जिला सचिव सौरभ गौतम, महानगर अध्यक्ष रामशंकर कुरील,पूर्व महानगर अध्यक्ष रामनारायण निषाद, विधानसभा प्रभारी अनिल शाक्य, लछमण गौतम, कमल गौतम, हरिकिशन ब्रह्मा,विधानसभा अध्यक्ष किरनलता गौतम, सुनील बाबू बाल्मीकि,सूरज गौतम, दिनेश राणा, कमलेश शंखवार, रामचन्द्र भारतीय आदि पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
147

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.