Tranding

विकसित भारत संकल्प योजना के तहत जन-जन तक गरीब कल्याणकारी योजनाएं लाना ही मोदी का संकल्प- अमित शाह

जवाहरलाल नेहरु पीजी कॉलेज महराजगंज में अमित शाह ने गठबंधन पर साधा निशाना बोले- आप लोग 40 पार नहीं कर पाओगे, फिर ईवीएम को जिम्मेदार बताओगे

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पूर्वांचल के दौरे पर थे और उन्होंने महराजगंज में एक विशाल चुनावी सभा को भी संबोधित किया। अमित शाह महाराजगंज के जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के ग्राउंड में पहुंचे थे जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के समर्थन में एक विशाल चुनावी सभा को संबोधित किया।

अमित शाह ने अपने संबोधन के दौरान जनता से सीधे संवाद किया और कहा कि आप लोगों को मोदी जी को फिर से पीएम बनाना है कि नहीं। महराजगंज वालों आप लोग अपना वोट किसको दोगे? उन्होंने कहा कि यहां के सभी मंदिरों को मै यही से प्रणाम करता हूं।

6 चरण चुनाव का हो गया है। मेरे पास 5 चुनाव का हिसाब-किताब है। बताओ रिजल्ट जानना है, जानना है, बता देता हूं। मोदी जी 310 पार कर गए हैं। ये 6 वां और 7 वां 400 पार कराने का है और राहुल बाबा मैं महराजगंज की धरती पर कहता हूं आप 40 पार नहीं कर पाओगे।

दूसरे शहजादे अखिलेश जी आप भी 4 तक ही रह जाएंगे। आज मैं एक बात कह दूं, 3 तारीख को याद कर लेना। 4 को काउंटिंग है, दोपहर में ये लोग प्रेस कांफ्रेंस करेंगे और कहेंगे ईवीएम खराब है। इस वजह से हम चुनाव हार गए। इन लोगों ने तय किया है, हार का जिम्मेदार ईवीएम को ठहराना है। मोदी, राहुल बाबा और अखिलेश में कौन बेहतर है आप देख लो। उन्होंने कहा कि

राहुल बाबा नाच न आए आंगन टेढ़ा वाला हाल आपका है। जहां एक तरफ 12 लाख करोड़ के घोटाला करने वाले तथा घटिया गठबंधन करने वाले राहुल गांधी, अखिलेश यादव हैं वहीं दूसरी तरह पीएम मोदी हैं जिन पर 25 रुपए की बेईमानी का भी आरोप नहीं है।

गर्मी की छुट्टी मनाने विदेश जाने वाले एक तरफ राहुल गांधी-अखिलेश हैं। दूसरी तरफ एक भी छुट्टी लिए बगैर दीपावली में जवानों के साथ मिठाई खाने वाले मोदी है। आपको पसंद करना है मोदी और राहुल बाबा-अखिलेश में कौन बेहतर है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी गरीबों की मदद करने वाली पार्टी है। एक ओर गरीबी हटाओ का झूठा नारा देने वाली कांग्रेस पार्टी है। दूसरी ओर भाजपा ने 80 करोड़ लोगों को 5 किलो फ्री में अनाज दिया। 12 करोड़ लोगों को शौचालय दिया, 14 करोड़ लोगों को नल से जल दिया, 10 करोड़ को लोगों को गैस का सिलेंडर दिया, 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक का पूरा स्वास्थ्य का खर्चा फ्री में कर दिया। 11 करोड़ किसानों को 6 हजार रुपया हर साल देने का काम हमारे‌ पीएम ने किया है।

इसी क्रम में अमित शाह बोले- सपा ने राम भक्तों पर गोलियां भी चलवाई। पाक अधिकृत कश्मीर हमारा है, रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे। महराजगंज वालों, मुझे बताओ अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए था या नहीं। 70-70 साल से ये कांग्रेस-समाजवादी राम मंदिर को भटकाते रहे। आपने मोदी को दुबारा पीएम बनाया, उन्होंने 5 साल में ही भूमि पूजन भी किया। केस भी जीता और जनवरी में प्राण प्रतिष्ठा करके जय श्री राम भी कर दिया। ये वही समाजवादी पार्टी है, जिन्होंने राम भक्तों पर गोली चलाई थी। सरयू का पानी लाल कर दिया था।

एक तरफ राम भक्तों पर गोली चलाने वाले हैं। दूसरी तरफ राम मंदिर बनाने वाले पीएम मोदी हैं। चुनना आपको है। राहुल बाबा हमें डराते हैं कि पाक अधिकृत कश्मीर ना मांगू। उनके पास एटम बम है। राहुल बाबा हम भाजपा वाले हैं पाकिस्तान के एटम बम से नहीं डरते हैं। पाक अधिकृत कश्मीर हमारा है, रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे।

चौधरी साहब को भारत रत्न देने का काम मोदी ने किया

ये सारे समाजवादी पार्टी-कांग्रेस वाले झूठ बोलने में माहिर है। ये लोग सहारा का मुद्दा उठाते हैं, आप लोग बताओ ये घोटाला किसकी सरकार में हुआ। मोदी जी ने तो रिफंड की शुरुआत की है। साढ़े 3 करोड़ लोगों को 85 हजार करोड़ का पाई-पाई हम लोग सहारा का वापस करने वाले हैं।

चौधरी साहब को भारत रत्न देने का काम मोदी ने किया। पूरे यूपी के किसानों का सम्मान करने का काम किया। यहां 3 चीनी मिलें, जिसे बसपा ने बेच दीं। भाजपा सांसद को जिता दो हम फिर से चीनी मिल को चालू कर देंगे। गलती मत करना, प्रचंड बहुमत के साथ पंकज चौधरी को जीता देना।

उन्होंने कहा देश भर में 200 से ज्यादा सीटों पर गया हूं। हर जगह लोग कहते हैं, हमारे सांसद को मंत्री बना दो। आप पंकज जी को सांसद बना दीजिए उनको बड़ा करने का काम बीजेपी करेगी। पंकज जी दिखने में सीधे जरूर लगते हैं, हैं लेकिन हैं बहुत भारी । जब महराजगंज की बात आती है तो हमसे भी यह झगड़ा कर लेते हैं।

यहां इन्होंने रोड बनाई, हाईवे बनाए, नवीनीकरण करवाया, महिलाओं को गैस का सिलेंडर दिया, नल से जल दिया। किसानों को किसान सम्मान निधि दिया। अगर मेरे क्षेत्र को देखोगे तो आप लोग कहेंगे पंकज जी ने तो इतना काम किया आपने तो कुछ नहीं किया। गलती मत करना, प्रचंड बहुमत के साथ जिता देना।

गठबंधन के पास पीएम का फेस ही नहीं है।।

गठबंधन में प्रधानमंत्री के सवाल पर उन्होंने जनता से पूछा मान लो राहुल बाबा जीत गए तो इनका पीएम कौन बनेगा। कोई है.. चलो नाम बताता हूं, शरद पवार बन सकते हैं, ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे, अखिलेश, अब हंसना मत.. राहुल बाबा बन सकते हैं, जनता ने हंस दिया उन्होंने कहा कि अरे हंसे क्यों। इनके पास पीएम का फेस ही नहीं है। ये कहते हैं, बारी-बारी 5 साल एक-एक बनेगा। बताइए यहां ऐसा चल सकता है क्या। पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब कौन दे सकता है? 60 करोड़ गरीबों को गैस-बिजली-पानी-राशन कौन दे सकता है? कोरोना से कौन बचा सकता है, दुनिया में भारत का ढंका कौन बजा सकता है.. मोदी

माताओं-बहनों से कहता हूं, जब तक वोट डालकर न आएं तब तक इन्हें चाय मत पिलाना और मोदी जी को जिताना जिससे आप के क्षेत्र सहित पूरे देश का चतुर्दिक विकास हो सके।

Karunakar Ram Tripathi
224

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.