रिपोर्ट विनोद विरोधी
गया, बिहार।
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय परिसर शेरघाटी में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस अवसर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति शेरघाटी दीपक कुमार के नेतृत्व में सभी न्यायिक पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने किसी भी मादक पदार्थ, नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करने का शपथ लिया। साथ ही इससे होनेवाले हानिकारक प्रभावों से लोगों को अवगत कराने का संकल्प लिया।
इस मौके पर एडीजे द्वितीय ललन कुमार, एडीजे तृतीय अमरजीत कुमार, सबजज प्रथम रंजय कुमार, सबजज द्वितीय प्रीति कुमारी एवं सभी न्यायिक पदाधिकारीगण के अतिरिक्त सभी न्यायिक कर्मचारीगण शशि सिंह, मनीष प्रकाश, मनीष श्रीवास्तव, अनूप सिन्हा व अन्य उपस्थित रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.